फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगना रनौत ने मुंबई पुलिस पर साधा निशाना और विजयलक्ष्मी ने की खुदकुशी की कोशिश, पांच खबरें

Mon, 27 Jul 2020 07:07 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत सिंह राजपूत की मौत को एक महीने से अधिक वक्त गुजर गया है। इस मामले में मुंबई पुलिस अभी तक कई लोगों के बयान ले चुकी है और अभी भी कई लोग कतार में हैं। ऐसे में हाल ही में महाराष्ट्र के गृहमंत्री ने बताया कि मुंबई पुलिस ने करण जौहर के मैनेजर को कह दिया है कि जरूरत पड़ने पर करण जौहर को भी मौजूद होना पड़ेगा। ऐसे में कंगना रनौत इस बात से भड़क गईं।

कंगना रनौत ने साधा मुंबई पुलिस पर निशाना, कहा- 'सुशांत हत्याकांड का मजाक बनाना बंद करो'

 
विज्ञापन

2 of 5
रिया, शोविक और सुशांत - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की कथित खुदकुशी को एक महीने से ज्यादा वक्त बीत चुका है। लेकिन उनके चाहने वाले अभी तक सदमे से उबर नहीं पाए हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर सुशांत के लिए ट्रेंड चलाए जाते हैं। हाल ही में सुशांत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा रिलीज हुई जिसे देखकर एक बार फिर उनके चाहने भावुक हो गए। अब सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक चक्रवर्ती ने पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट में उन्होंने सुशांत को लेकर कई बातें लिखी हैं।

रिया चक्रवर्ती के भाई ने सुशांत को किया याद, लिखा- तुम्हारे जाने का गम कभी कम नहीं होगा


 
विज्ञापन

3 of 5
दिव्या दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना के अलावा मुंबई में इस वक्त बिजली का बिल भी लोगों की खूब मुसीबत बढ़ा रहा है। आम जनता से लेकर बॉलीवुड सितारे तक बढ़े हुए बिजली के बिल से परेशान हैं। कई सेलेब्स इसे लेकर शिकायत भी कर चुके हैं। ताजा मामला अभिनेत्री दिव्या दत्ता का है, जिनका बिजली का बिल 51,000 रुपये आया है।

अब दिव्या दत्ता को बिजली कंपनी ने भेजा 51 हजार रुपये का बिल, शिकायत की तो मिला ये जवाब
 

4 of 5
आदित्य नारायण और दिल बेचारा का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की अंतिम फिल्म 'दिल बेचारा' में एक गाना गाने वाले आदित्य नारायण सुशांत को लेकर इस समय बहुत भावुक हैं। दरअसल, एक गायक के रूप में उन्हें सुशांत की इस फिल्म के साथ पूरे सात साल के बाद फिर से गाने का मौका मिला था। दुखद बात ये हो गई है कि सुशांत के लिए आदित्य ने पहली बार गाना गाया और वही उनका आखिरी बार हो गया।

'दिल बेचारा' के गाने को लेकर भावुक हुए आदित्य नारायण, बोले- 'क्या पता था पहला गाना आखिरी हो जाएगा'


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विजयलक्ष्मी - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ की मशहूर अभिनेत्री विजयलक्ष्मी ने खुदकुशी करने की कोशिश की है। विजयलक्ष्मी पिछले कई दिनों से तनाव में थीं। उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। विजयलक्ष्मी ने सोशल मीडिया पर वीडियो कई पोस्ट किए थे, जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें काफी बुली किया जा रहा है जिसके चलते वे बहुत तनाव में हैं।

वीडियो बनाकर मशहूर अभिनेत्री ने की आत्महत्या की कोशिश, इन नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें