कमाल आर खान यानी केआरके आए दिन अपने विवादित बयानों के चलते आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। बीते दिनों केआरके को एक पुराने ट्वीट को लेकर गिरफ्तार किया गया था और वह कुछ दिन जेल में भी रहे थे। वहीं, जेल से बाहर आने के बाद केआरके सोशल मीडिया पर पहले से कम एक्टिव हो गए हैं और हाल ही में उन्होंने अपने एक ट्वीट से सबको हैरान कर दिया है। केआरके ने अपने याददाश्त जाने की बाद कही है। इसके साथ ही दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का भी जिक्र किया है।