कमल हासन
- फोटो : सोशल मीडिया
बातचीत के दौरान कमल हासन को अमिताभ बच्चन की सबसे प्रतिष्ठित फिल्म 'शोले' की याद आई। उन्होंने कहा, 'उन लोगों के लिए जो शोले को पुरानी यादों के साथ याद करते हैं, मैं उसका असिस्टेंट डायरेक्टर था। हालांकि, जब मैंने शोले देखी तो उस रात मैं सो नहीं सका। सबसे पहले, मुझे फिल्म से बहुत नफरत थी, मुझे फिल्म निर्माता रमेश सिप्पी से और भी ज्यादा नफरत थी। आखिरकार जब मुझे उस महान फिल्म निर्माता के साथ काम करने का अवसर मिला और मैंने उन्हें बताया कि जब मैंने फिल्म देखी तो मेरी यही प्रतिक्रिया थी। एक तकनीशियन के रूप में, मैं उस रात सो नहीं सका और यह उस तरह की फिल्म है... अमित जी ने ऐसी कई फिल्में की हैं, और उन्हें मेरी फिल्मों के बारे में अच्छी बातें कहते हुए सुनना कुछ ऐसा है, जिसकी मैंने कल्पना भी नहीं की थी।'