अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रेरणा ने यह भी कहा कि वह अपनी फिल्म में पीएम के किरदार के लिए अमिताभ बच्चन को लेना चाहती हैं, क्योंकि पीएम कद के अनुरूप अमिताभ से बेहतर कोई नहीं होगा। प्रेरणा ने बताया कि उनकी बायोपिक में प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी के जीवन के कई पहलुओं को शामिल किया जाएगा- जिसमें विदेश नीति को बड़े पैमाने पर आगे बढ़ाने से लेकर आर्थिक विकास लाने, कोविड-19 महामारी से निपटने और वैक्सीन वितरण तक शामिल हैं।