फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साउथ सिनेमा: एक से ज्यादा बार शादी कर चुके हैं ये साउथ एक्टर्स, एक ने तो तीसरी बार भी लिए फेरे

Wed, 14 Jul 2021 05:05 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
आर सरथकुमार, कमल हासन, नागार्जुन - फोटो : Social Media
फिल्म जगत में अफेयर, डेटिंग और बनते बिगड़ते रिश्तों की कहानी हम अक्सर सुनते हैं। यहां पर 15 साल बनें रिश्ते भी कभी-कभी टूट जाते हैं तो कभी कुछ महीनों एक-दूसरे को डेट करने के बाद अक्सर सितारे एक-दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध जाते हैं। कई कलाकार फिल्म जगत में ऐसे भी हैं जिनका उनकी पहली शादी में रहते हुए किसी से अफेयर रहा तो वही कुछ कलाकारों ने अपनी पहली शादी टूटने के बाद दूसरी शादी की और अगर उनकी दूसरी शादी भी सफल नहीं हुई तो वो तीसरी शादी करने से भी पीछे नहीं रहे। कुछ कलाकारों ने दूसरी और तीसरी शादी करके अपनी जिंदगी को दूसरा मौका दिया और आज वो अपने परिवार के साथ अपनी शादी-शुदा जिंदगी में बहुत खुश हैं।

साउथ कलाकारों ने रचाई दूसरी शादी

हलांकि कई लोगों की एक मानसिकता ऐसी बन गई है कि सिर्फ बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में ही ऐसा होता है। लेकिन ऐसा नहीं है, ठीक बॉलीवुड की तरह साउथ सिनेमा में भी कई ऐसे सितारे हैं जिन्होंने अपनी पहली शादी सफल न होने पर दूसरी शादी रचाई। आज अपने इस आर्टिकल में आपको उन साउथ कलाकारों के बारे में बताने जा रहें हैं, जिन्होंने अपनी पहली शादी टूटने के बाद दूसरा हमसफर ढूंढा और दूसरी शादी करके अपनी जिंदगी में वो आगे बढ़ गए। 
विज्ञापन

2 of 6
नागार्जुन - फोटो : Social Media
नागार्जुन

नागार्जुन अक्किनेनी साउथ सिनेमा के बड़े सुपरस्टार हैं। उन्होंने साउथ के साथ कई हिंदी फिल्मों में भी काम किया। नागार्जुन ने साल 1984 में लक्ष्मी दग्गुबती के साथ सात फेरे लिए थे। इन दोनों का एक बेटा है जिसका नाम नागा चैतन्य हैं। नागा चैतन्य भी आज साउथ सिनेमा के बड़े सितारे हैं। लेकिन अपनी शादी के कुछ सालों बाद नागार्जुन और लक्ष्मी दोनों अलग हो गए और नागार्जुन ने अमाला से शादी कर ली। इस शादी से उन्हें साल 1994 में बेटा अखिल हुआ।
विज्ञापन

3 of 6
पवन कल्याण - फोटो : Social Media
पवन कल्याण

तेलुगू सिनेमा के सुपरस्टार पवन कल्याण ने दो नहीं बल्कि तीन शादियां रचाई। साल 1997 में उन्होंने अभिनेत्री नंदिनी से शादी की लेकिन शादी के दो साल बाद ही इनका रिश्ता टूट गया। उसके बाद 2009 में पवन ने अपनी सह-कलाकार रेणू देसाई के साथ सात फेरे लिए, लेकिन इनकी शादी भी अधिक नहीं चली। शादी के तीन साल बाद ही ये दोनों भी अलग हो गए। लेकिन अन्ना लेहजेनवा से साल 2013 में पवन कल्याण ने तीसरी शादी की। बता दें कि हाल ही में जब पवन कल्याण की पूर्व पत्नी रेणू ने अपनी सगाई की फोटो सोशल मीडिया पर डाली तो लोगों न उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाई। ऐसे में पवन ने भी ट्वीट करके अपनी एक्स वाइफ रेणू को सगाई की ढेर सारी बधाईयां दी थी।

4 of 6
कमल हसन - फोटो : Social Media
कमल हासन 

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार कमल हासन साउथ के साथ-साथ हिंदी सिनेमा में भी बहुत लोकप्रिय हैं। उन्होंने हिंदी में एक-दूजे के लिए, सनम तेरी कसम, ये तो कमाल हो गया और चाची 420 जैसी फिल्मों में काम किया। कमल हासन का फिल्मी करियर तो बहुत ही सफल रहा, लेकिन उनकी शादियां असफल रही। जब कमल हासन सिर्फ 24 साल के थे तो उन्होंने 1978 में डांसर वानी गनपथी से शादी की थी। लेकिन शादी के 10 साल बाद इनका तलाक हो गया। अपनी पहली शादी टूटने के बाद कमल हासन ने अभिनेत्री सारिका को डेट किया। सारिका और कमल हसन साल 1988 में एक साथ रहने लगे और इस दौरान सारिका शादी से पहले ही गर्भवती हो गईं। उसी साल कमल हासन और सारिका ने शादी कर ली। लेकिन कमल हस्सनं की दूसरी शादी भी सफल नहीं हुई और इन दोनों का साल 2002 में तलाक हो गया। सारिका से उनकी दो बेटियां हैं बड़ी बेटी श्रुति हसन और छोटी बेटी अक्षरा हसन।
विज्ञापन

5 of 6
प्रकाश राज - फोटो : Social Media
प्रकाश राज

प्रकाश राज आज साउथ सिनेमा के साथ-साथ हिंदी सिनेमा का भी बड़ा नाम बन चुके हैं। उन्होंने हिंदी में भले ही कम फिल्में की हों, लेकिन इन जो भी फिल्में उन्होंने की उससे उन्होंने अपनी छाप छोड़ दी। वॉन्टेड और सिंघम जैसी फिल्मों में उन्होंने विलन की भूमिका निभाई। प्रकाश राज ने भी दो शादियां की हैं। साल 1994 में प्रकाश राज ने ललिता कुमारी से शादी की थी। जिससे उनकी दो बेटियां हैं और एक बेटा है। लेकिन साल 2009 में इनका तलाक हो गया और प्रकाश राज ने साल 2010 में जानी-मानी कोरियोग्राफर पोनी वर्मा से शादी की। ये दोनों अपनी शादी शुदा जिंदगी में खुश हैं और इनका एक बेटा है जिसका नाम वेधांत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आर सरथकुमार - फोटो : Social Media
आर सरथकुमार

साउथ के सुपरस्टार आर सरथकुमार ने भी दो शादियां रचाई। साल 1984 में उन्होंने पहली शादी छाया से की जिससे उनकी दो बेटियां हैं। लेकिन साल 1990 में फिल्म 'रंगसिया पुलिस'की शूटिंग करते हुए वो अभिनेत्री नगमा के प्यार में पड़ गए। जब आर सरथकुमार की पत्नी को इस बात की जानकारी मिली तो उन्होंने तलाक की अर्जी डाल दी। हालांकि उस समय सरथकुमार ने नगमा से पीछे हटने का निर्णय लिया। लेकिन उन्होंने दूसरी शादी राधिका से साल 2001 में कर ली। इन दोनों का एक बेटा है जिसका नाम राहुल है। सिर्फ सरथकुमार ही नहीं बल्कि राधिका की भी ये दूसरी शादी थी। उन्होंने 1992 में पहले रिचर्ड हार्डी से शादी की थी जिससे उन्हें बेटी रायने हार्डी हुई थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें