कमल हासन और राहुल गांधी
- फोटो : सोशल मीडिया
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दिल्ली चरण के दौरान कमल हासन को राहुल गांधी और अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ यात्रा में देखा गया था। यात्रा के पूरे एक हफ्ते बाद कमल हासन और राहुल गांधी ने फिर से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान अभिनेता कमल हासन और राहुल गांधी ने कई मुद्दों पर चर्चा की और अपनी फिल्म 'हे राम बापू' बनाने की वजह बताई। कमल बातचीत के दौरान बताते है कि, जब 'मैं किशोरावस्था में था तब मेरी परवरिश ने मुझे गांधी जी का कटु आलोचक बना दिया था'। लेकिन जब कमल 24-25 साल के थे तब उनके मन में महात्मा गांधी के बारे में जानने की इच्छा हुई और उन्होंने उनके बारे में खूब रिसर्च की और जल्द ही उनके सिद्धांतों के प्रशंसक बन गए।
यह भी पढ़ें: एनिमल लवर पर आधारित लकडबग्घा का ट्रेलर आउट, अर्जुन कपूर स्टारर फिल्म कुत्ते से होगी भिडंत