मीना कुमारी और कमाल अमरोही
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
शादी के बाद मीना और कमाल के बीच दूरियां आने लगीं। 1960 के दशक में वह बहुत बड़ी स्टार बन गई थीं। कहा जाता है मीना कुमारी उस दौर की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्री थीं। शायद इसी वजह से कमाल उन्हें पांबदियों में बांधना चाहते थे लेकिन मीना को यह कभी मंजूर ही नहीं रहा, उन्होंने हमेशा अपनी शर्तों पर जिंदगी जी। देखते ही देखते शादी की अनबन मारपीट तक पहुंच गईं, जिसकी चश्मदीद नरगिस भी रहीं। कमाल चाहते थे कि मीना की पहचान उनकी पत्नी के तौर पर पहले हो और एक्ट्रेस के रूप में बाद में।