फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sharmaji Namkeen: स्टार्स ने दिया ऋषि कपूर को ट्रिब्यूट, आखिरी फिल्म की रिलीज से पहले किया दिल छू लेने वाला काम

Thu, 31 Mar 2022 10:02 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
ऋषि कपूर को स्टार्स का ट्रिब्यूट - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड इंडस्ट्री में स्टार्स आते हैं और चले जाते हैं। लेकिन कुछ कलाकार ऐसे होते हैं, जो इस दुनिया को अलविदा कहने के बाद भी फैंस के दिलों पर राज करते हैं। ऋषि कपूर भी ऐसे ही अभिनेता हैं। दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की आखिरी फिल्म 'शर्माजी नमकीन' रिलीज हो गई है। अभिनेता जब इस फिल्म की शूटिंग कर रहे थे, उन्हीं दिनों में उनका निधन हो गया, जिसके बाद परेश रावल ने फिल्म के बाकी हिस्से में ऋषि कपूर का किरदार निभाया है। फिल्म रिलीज होने से पहले बॉलीवुड स्टार्स ने ऋषि कपूर को एक ट्रिब्यूट दिया है। इस खास मौके का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।  
विज्ञापन

2 of 4
kareena kapoor, aamir khan - फोटो : इंस्टाग्राम
अमेजन प्राइम ने यू-ट्यूब पर एक वीडियो शेयर किया है, जो ऋषि कपूर का गाना 'ओम शांति ओम' है। इस वीडियो की खास बात ये है कि इसमें रणबीर कपूर, करीना कपूर समेत कई सितारे बीच-बीच में गाने के हूक स्टेप करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में ऋषि कपूर के बाद सबसे पहले रणबीर कपूर दिखाई देते हैं। वह बिल्कुल अपने पिता ऋषि कपूर की तरह तैयार होते हैं और उन्हीं की तरह डांस करते हैं। इसके बाद वीडियो में आमिर खान, करीना कपूर, आलिया भट्ट, अर्जुन कपूर, सिद्धांत चतुर्वेदी, विक्की कौशल, तारा सुतारिया, अनन्या पांडे, फरहान अख्तर और आदर जैन दिखाई दे रहे हैं। ये सभी स्टार्स 'ओम शांति ओम' गाने पर जमकर डांस कर रहे हैं।

विज्ञापन

3 of 4
rishi kapoor and neetu kapoor - फोटो : इंस्टाग्राम
ऋषि कपूर का ये वीडियो नीतू कपूर ने भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए नीतू कपूर ने कैप्शन में लिखा, 'कपूर साब को प्यार भरा ट्रिब्यूट। #Sharmaji Namkeen।' इस वीडियो पर ऋद्धिमा कपूर, सोनी राजदान, गीता कपूर, सबा पटौदी ने प्यार लुटाया है। 

 
विज्ञापन

4 of 4
शर्माजी नमकीन - फोटो : Instagram
'शर्माजी नमकीन' आज यानी 31 मार्च को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई है। इस फिल्म में ऋषि कपूर एक रिटायर्ड इंसान की भूमिका में दिखाई दे रहे हैं, जो अपने लिए कुछ काम की तलाश करता है। ऋषि कपूर के बाद इस किरदार में परेश रावल फिट बैठते दिखे हैं। ये पहली बार है, जब किसी फिल्म में एक किरदार को दो अभिनेता ने निभाया है। इस फिल्म में जूही चावला और सतीश कौशिक जैसे कलाकार भी नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें