कल्पना मोहन
- फोटो : सोशल मीडिया
कल्पना ने करीब 10 साल तक फिल्मों में काम किया। उनक करियर काफी छोटा रहा लेकिन जब तक वो फिल्मों में रहीं, दूसरी हीरोइनों के लिए खतरा बनी रहीं। श्रीनगर में जन्मीं कल्पना मोहन के पिता अवनी मोहन एक फ्रीडम फाइटर थे। अवनी पंडित जवाहर लाल नेहरू के काफी करीब थे। कल्पना कथक डांसर थीं इसलिए जब भी राष्ट्रपति भवन में कोई बड़ा फंक्शन होता था तब नेहरू, कल्पना को डांस परफॉर्मेंस के लिए बुलाते थे। एक्टर बलराज साहनी ने जब पहली बार कल्पना को देखा तो उन्हें फिल्मों में काम करने का मौका दिया। कल्पना का असली नाम अर्चना था लेकिन बाद में उन्होंने नाम बदल लिया।