फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amitabh Bachchan Ayodhya Visit: श्रीराम की नगरी पधारे बिग बी, रामलला के दर्शन के बाद करेंगे ये काम

Fri, 09 Feb 2024 11:57 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रामलला के दरबार में बिग बी ने लगाई हाजिरी - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन आज श्रीराम की नगरी अयोध्या पहुंचे हैं। वहां पहुंचकर बिग बी ने रामलला के मंदिर में दर्शन किया। अमिताभ बच्चन 22 जनवरी को हुए रामलला प्राण प्रतिष्ठा के भव्य कार्यक्रम में भी अयोध्या पहुंचे थे। 19 दिनों के भीतर ये अयोध्या का उनका दूसरा दौरा है। भारी सुरक्षा प्रबंधों के मध्य गेट नंबर 11 से उन्होंने राम जन्म भूमि परिसर में प्रवेश किया और राम लला की पूजा अर्चना की। 
विज्ञापन

2 of 5
अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
मुख्य अर्चक आचार्य सत्येंद्र दास ने अमिताभ बच्चन का अभिनंदन किया। ट्रस्ट के पदाधिकरियो ने भी अमिताभ बच्चन का अभिनंदन किया। रामलला के दरबार में दर्शन पूजन करने के बाद अमिताभ बच्चन मंडलायुक्त आवास पहुंचे हैं। वे सिविल लाइन स्थित एक ज्वेलर्स शोरूम का उद्घाटन भी करेंगे।
विज्ञापन

3 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमिताभ बच्चन अयोध्या में एक ज्वैलरी शोरुम का उद्घाटन भी करेंगे। इसके साथ ही अयोध्या के कमिश्नर से मिलने का भी उनका कार्यक्रम है। बताया जा रहा है कि अयोध्या से आज ही बिग बी की वापसी भी है। वे शाम करीब पांच बजे सीधे महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट जाकर अयोध्या से वापसी करेंगे।

4 of 5
पीएम मोदी और अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
प्राण प्रतिष्ठा समारोह में अमिताभ बच्चन अपने बेटे अभिषेक बच्चन के साथ पहुंचे थे। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने ने बिग बी से मुलाकात की थी। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद पीएम मोदी बिग बी के पास पहुंचे थे और उनसे हालचाल जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम
अमिताभ के अयोध्या दौरे की तैयारी में प्रशासन जुट गया है। मौनी अमावस्या होने के अयोध्या में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। बिग बी के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे  'कल्कि 2898 एडी' में नजर आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें