सोनाक्षी सिन्हा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ‘काकुड़ा’ के निर्माता रॉनी स्क्रूवाला अरसे से इसे सिनेमाघरों में रिलीज करने का इंतजार करते रहे हैं, लेकिन फिल्म की हीरोइन सोनाक्षी सिन्हा और हीरो रितेश देशमुख की बड़े परदे पर जो भी ब्रांड वैल्यू है, उसे देखते हुए कोई भी स्टूडियो इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज करने का दांव लगाने का तैयार ही नहीं हुआ। मराठी फिल्मों ‘नरबाची बाड़ी’, ‘क्लासमेट्स’ और ‘फास्टर फेणे’ से मशहूर हुए निर्देशक आदित्य सरपोतदार ने अपनी पहली हिंदी फिल्म ‘थोड़ी थोड़ी सी मनमानियां’ साल 2017 में बनाई थी।