फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल के बाहर मां को देख काजोल के छलके खुशी के आंसू, सर्जरी के बाद तनुजा दिखने लगीं ऐसे

Mon, 10 Jun 2019 06:10 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
kajol and Tanuja - फोटो : Instagram
बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा तनुजा (Tanuja)  बीते दिनों मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती थीं। खबरों की मानें तो तनुजा को डायवर्टिक्यूलाइटिस नाम की बीमारी है जिसके बाद उनका ऑपरेशन किया गया था। तनुजा अब बिल्कुल ठीक हैं। सोशल मीडिया पर तनुजा के साथ काजोल (Kajol) ने एक तस्वीर पोस्ट की है। यह तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर के साथ ही काजोल ने सभी फैंस का शुक्रिया किया।
विज्ञापन

2 of 5
Tanuja and Kajol with Tanisha - फोटो : file photo
इस तस्वीर में काजोल (Kajol) के साथ तनुजा (Tanuja) हैं। काजोल ने यह तस्वीर इंस्टाग्राम पर एक कैप्शन के साथ पोस्ट की है। काजोल ने लिखा- 'यह तस्वीर उन सभी के लिए बहुत बहुत धन्यवाद के साथ, जिनकी दुआओं और प्रार्थनाओं में हम रहे। यह मुस्कान आप जो देख रहे हो, आपकी आभारी है।' 
 
विज्ञापन

3 of 5
Kajol, Tanuja - फोटो : social media
तस्वीर में तनुजा (Tanuja) थोड़ी बदली हुई नजर आ रही हैं। हालांकि उनकी खुशी यह बता रही हैं कि वह अब पूरी तरह से ठीक हैं। काजोल की मां तनुजा की खराब तबीयत की खबर अजय देवगन (Ajay Devgn) के पिता के निधन के ठीक दो दिन बाद आई थी। आपको बता दें, तनुजा ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म मेकर केदार शर्मा की फिल्म 'हमारी याद आएगी' से की थी। अब उनकी बेटी काजोल और दामाद अजय देवगन बड़े स्टार्स हैं।  

4 of 5
kajol tanuja - फोटो : social media
तनुजा की छोटी बेटी तनीषा ने भी फिल्मों में हाथ आजमाया लेकिन वो अपनी बहन जैसा कमाल नहीं दिखा पाईं । फिल्म 'Sssshhh...' से तनीषा ने बॉलीवुड में एंट्री की थी। बता दें कि अजय देवगन के पिता यानी काजोल के ससुर वीरू देवगन का 27 मई को निधन हो गया था। उस वक्त काजोल की कई तस्वीरें आई थीं जिसमें वह ऐश्वर्या राय के गले लगकर रोती नजर आई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ajay devgan, veeru devgan - फोटो : Twitter
वीरू देवगन फिल्म इंडस्ट्री के फेमस स्टंट और एक्शन डायरेक्टर थे। उन्होंने ही अपने बेटे अजय देवगन को फिल्म 'फूल और कांटे' से बॉलीवुड में लांच किया था। अजय देवगन के पिता वीरू देवगन ने 1967 में फिल्म 'अनीता' से बतौर स्टंटमैन बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वीरू देवगन ने हिंदी सिनेमाजगत में करीब 80 से ज्यादा फिल्मों में एक्शन सीन डायरेक्ट किए हैं। एक्शन सीन डायरेक्ट करने के अलावा वीरू देवगन ने साल 1999 में 'हिंदुस्तान की कसम' फिल्म को डायरेक्ट भी किया।
  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें