फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साउथ में 'कॉमेडी किंग' के नाम से मशहूर है ये एक्टर, 1 फिल्म की फीस आपको हैरान कर देगी

Mon, 10 Jun 2019 05:40 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
brahmanandam
साउथ में वैसे तो एक से बढ़कर एक कॉमेडियन हैं, लेकिन आज साउथ के जाने माने कॉमेडियन ‘क्रेजी’ मोहन का निधन हो गया। फैंस फिल्मों में उनकी कॉमेडी बहुत पसंद करते थे। एक्टर सिद्धार्थ ने क्रेजी मोहन के निधन की जानकारी देते हुए लिखा, 'क्रेजी मोहन सर अब इस दुनिया में नहीं हैं। ये सिनेमा, थिएटर, जिंदगी और हमेशा हंसने वाले लोगों के लिए सबसे दुखद दिन है। ‘क्रेजी’ मोहन के अलावा साउथ में वैसे तो कई कॉमेडियन हैं लेकिन एक कॉमेडियन ऐसा भी है जो वहां के लीड स्टार्स को भी मात देता है। हर दूसरी फिल्म में इस कॉमेडियन की झलक आपको देखने को मिल जाएगी उनका नाम है ब्रह्मानंदम।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
brahmanandam - फोटो : twitter
परिवार की आर्थिक हालत ठीक नहीं थी और इसलिए उनके परिवार में सिर्फ वही एक ऐसे शख्स हैं जिन्होंने एम ए किया है। लेकिन उनकी किस्मत तब खुल गई जब तेलुगू के एक जाने-माने डायरेक्टर ने उन्हें फिल्म में काम दिया। अब साउथ फिल्म इंडस्ट्री में ब्रह्मानंदम ने इतनी ज्यादा हिट कॉमेडी फिल्में दी हैं कि उन्हें वहां का कॉमेडी किंग कहा जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
Brahmanandam
बतौर टीचर अपने करियर की शुरूआत करने वाले कॉमेडी सुपर स्टार ब्रह्मानन्दम का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल है। ब्रह्मानंदम अपने दो दशकों से भी ज्यादा लंबे कॅरियर में 1000 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। आज ब्रम्हानंदम करीब 320 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं। 

4 of 5
Brahmanandam
आपको जानकर हैरानी होगी की ब्रह्मानंदम एक फिल्म के 1 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। अब साउथ सिनेमा के कॉमेडियन को इतनी ज्यादा फीस मिलना कोई आम बात तो है नहीं। ब्रह्मानंदम 24 घंटे में करीब 5 लाख रुपये कमाते हैं। इतना ही नहीं ब्रह्मानंदम के पास कई लग्जरी गाड़ियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Brahmanandam
ब्रह्मानंदम की लोकप्रियता का आलम ये है कि हर रोज टीवी पर भी उनकी कई फिल्में दिखाई जाती हैं। आज भी उनकी झोली में काफी फिल्में हैं। 1990 से 2005 तक के बीच आई तकरीबन हर फिल्म में ब्रह्मानंदम ने काम किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें