फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kajol: बेटी काजोल का नाम मर्सिडीज रखना चाहते थे पिता शोमू मुखर्जी, मां तनुजा ने नहीं होने दिया यह नामकरण

Fri, 21 Jul 2023 08:39 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हालांकि, काजोल के ओटीटी डेब्यू से उनके फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। अब हाल ही में, अभिनेत्री ने अपने पिता शोमू मुखर्जी को लेकर खुलासा किया कि वह उनका नाम काजोल नहीं बल्कि कुछ और रखना चाहते थे।
विज्ञापन
1 of 5
काजोल और शोमू - फोटो : सोशल मीडिया
काजोल हालिया रिलीज वेब सीरीज 'द ट्रायल' में वकील की भूमिका में नजर आ रही हैं। काजोल की इस वेब सीरीज को दर्शकों की मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। हालांकि, काजोल के ओटीटी डेब्यू से उनके फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। अब हाल ही में, अभिनेत्री ने अपने पिता शोमू मुखर्जी को लेकर खुलासा किया कि वह उनका नाम काजोल नहीं बल्कि कुछ और रखना चाहते थे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
काजोल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

काजोल की यह वेब सीरीज सीबीएस के हिट शो 'द गुड वाइफ' पर आधारित है। कहानी नोयोनिका सेनगुप्ता (काजोल) की है, जिसका पति एक सेक्स स्कैंडल का आरोपी है और जेल में बंद है। वेब सीरीज ओटीटी पर स्ट्रीम हो रही है और फैंस इस सीरीज में काजोल के अभिनय की खूब प्रशंसा कर रहे हैं।

Filmy Wrap: गदर 2 का नया मोशन पोस्टर रिलीज और अल्लू अर्जुन ने लीक किया पुष्पा 2 का डायलॉग, पढ़ें फिल्मी खबरें

विज्ञापन

3 of 5
काजोल - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री काजोल अपने नाम कई सफल और हिट फिल्मों के कारण फैंस के बीच एक लोकप्रिय नाम बन गई हैं, लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि अगर उनके पिता शोमू मुखर्जी की चलती तो उनका नाम काजोल नहीं बल्कि मर्सिडीज रखा जाता। इसका खुलासा काजोल ने अपने हालिया इंटरव्यू में किया और बताया कि उनके पिता इस नाम को लेकर काफी सीरियस भी थे।

Charu Asopa: मुंबई में भारी बारिश के कारण शो के सेट पर फंसी चारू असोपा, दो दिन बाद घर लौटीं अभिनेत्री

4 of 5
काजोल - फोटो : social media

हाल ही में, एक इंटरव्यू में काजोल ने एक लग्जरी कार के नाम पर इतने करीब आने के पीछे की कहानी का खुलासा किया। यह पूछे जाने पर कि क्या यह सच है कि शोमू अपनी बेटी का नाम मर्सिडीज रखना चाहते थे। काजोल ने कहा, 'हां, उन्होंने ऐसा किया था। उन्होंने बहुत कोशिश की लेकिन मेरी मां ने उन्हें यह मंजूरी नहीं दी और इस नाम को रखने से मना कर दिया।’

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
काजोल - फोटो : social media

 आपको बता दें कि बॉलीवुड हसीना काजोल इन दिनों अपनी लेटेस्ट रिलीज वेब सीरीज 'द ट्रायल' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इसमें एक्ट्रेस अपनी शानदार एक्टिंग से लेकर नो-किसिंग पॉलिसी को ब्रेक करने पर लाइमलाइट में छा गई हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें