kajol
- फोटो : instagram
काजोल ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत साल 1992 में आई फिल्म 'बेखुदी' से की थी। इसके बाद काजोल ने बॉलीवुड की एक से बढ़कर एक फिल्मों में अभिनय किया और बड़े पर्दे पर अमिट छाप छोड़ी। काजोल ने अपने फिल्मी सफर में बाजीगर, करण अर्जुन, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, गुप्त, कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम, दिलवाले और तानाजी सहित कई शानदार फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों दिलों को जीता है।