फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kajal Aggarwal: पति संग मालदीव में इस तरह रोमांस कर रहीं काजल अग्रवाल, बीच से साझा की हनीमून की तस्वीरें

Mon, 09 Nov 2020 09:55 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
काजल अग्रवाल, गौतम किचलू - फोटो : Instagram: @kajalaggarwalofficial
काजल अग्रवाल (Kajal Aggarwal) ने बीते 30 अक्तूबर को गौतम किचलू के साथ सात फेरे लिए। शादी के बाद ‘सिंघम’ फेम अभिनेत्री ने अपनी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की थीं। अब काजल हनीमून बनाने के पति संग मालदीव पहुंच गईं हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
काजल अग्रवाल - फोटो : Instagram: @kajalaggarwalofficial
काजल और गौतम की शादी की रस्में पंजाबी और कश्मीरी रीति रिवाज से हुई। दोनों ने शादी कर सात जन्म साथ निभाने की कसमें खाईं। अब काजल ने मालदीव से तस्वीरें साझा कर फैंस को हैरान कर दिया है।
 
विज्ञापन

3 of 5
काजल अग्रवाल - फोटो : Instagram: @kajalaggarwalofficial
इन तस्वीरों में वह लाल रंग की बैकलेस ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। कई तस्वीरों में वह टाइटैनिक पोज देती हुई भी दिख रही हैं। फोटो देखकर पता लग रहा है कि दोनों मालदीव में खूब एंजॉय कर रहे हैं।
 

4 of 5
काजल अग्रवाल, गौतम किचलू - फोटो : Instagram: @kajalaggarwalofficial
वहीं काजल के पति और बिजनेसमैन गौतम ने तस्वीर साझा करते हुए लिखा है, “सावधानियां बरतते हुए दोबारा ट्रैवल किया, खुद को खुशनसीब मानता हूं। धीरे-धीरे हम सभी नॉर्मल की ओर बढ़ रहे हैं। खूबसूरत प्रोपर्टीज के प्रति मेरी इच्छा बढ़ती ही जा रही है।”
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
काजल अग्रवाल की शादी की तस्वीरें - फोटो : instagram/kajalaggarwalofficial
काजल अग्रवाल और गौतम किचलू ने शादी से पहले कई सालों तक एक दूसरे को डेट किया। शादी के बाद काजल अग्रवाल ने गौतम किचलू के साथ की कई तस्वीरें साझा की थीं और लिखा था- 'और बस, मिस से मिसेज तक! मैंने अपने विश्वासपात्र, साथी, बेस्ट फ्रेंड और सोलमेट से शादी कर ली। ये सब और तुममें अपना घर पाकर मैं बहुत खुश हूं।' 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें