फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कादर खान की हालत अब भी नाजुक, सोशल मीडिया पर फैंस मांग रहे सलामती की दुआ

Sun, 30 Dec 2018 12:15 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
kader khan
कनाडा के एक अस्पताल में भर्ती कादर खान की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ है। करीब 81 साल के कादर खान को वेंटिलेटर पर रखा गया है। उन्हें सांस लेने में दिक्कत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां वो कोमा में चले गए। 
 

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
kader Khan - फोटो : twitter
खबर है कि उनकी हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। कादर खान की सलामती की दुआ हर कोई कर रहा है। बॉलीवुड के तमाम बड़े सितारे उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं वहीं ट्विटर पर भी उनके फैंस का यही हाल है।

 
विज्ञापन

3 of 5
kader khan - फोटो : twitter
सूत्रों की मानें तो कादर खान अपनी आंखों से लोगों से कॉनटेक्ट करने की कोशिश कर रहे हैं। बाइपेप वेंटीलेटर को हटा लिया गया है और Valve Oxygen लगा दिया गया है। कादर खान को अभी भी सांस लेने में दिक्कत हो रही है। कादर खान प्रोगेसिव सुप्रान्यूक्लीयर पाल्सी डिसऑर्डर के शिकार है। इस बीमारी की वजह से कादर खान का दिमाग बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। 

 

4 of 5
kader khan - फोटो : File Photo
नगीना राय नाम के एक यूजर ने लिखा- आप बहुत अच्छे एक्टर हैं..हम आपकी सलामती की दुआ करते हैं। हम आपसे प्यार करते हैं और जल्द आपको किसी और फिल्म में देखना चाहते हैं। एक यूजर ने लिखा- आप जल्दी ठीक हो जाएं...आपने मेरे बचपन को खुशनुमा बनाया है...गेट वैल सून सर...। एक यूजर ने लिखा- अल्लाह आपको सेहत और तंदुरुस्ती अता फरमाए..। एक और यूजर ने लिखा - 'भगवान करे वह जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। बॉलीवुड के सबसे होनहार कॉमेडियन हैं कादर खान।' 
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kader khan
कादर खान साल 1973 में पहली फिल्म 'दाग' में नजर आए थे। इस फिल्म में कादर खान वकील की भूमिका में थे। कहा जाता है कि कादर खान के कॉलेज ड्रामा में किए गए काम से दिलीप कुमार इतने इंप्रेस हुए थे कि उन्होंने कादर खान को दो फिल्मों 'सगीना' और 'बैराग' के लिए साइन कर लिया था। कादर खान ने करीब 300 फिल्मों में काम किया है। इसके साथ ही करीब हिंदी और उर्दू में 250 फिल्मों के डायलॉग भी लिखे हैं।
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें