फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaali Poster Controversy: 'क्या चाहते हो तुम्हारा भी सिर तन से जुदा हो जाए', मेकर्स को अयोध्या के महंत की धमकी

Wed, 06 Jul 2022 01:56 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
काली पोस्टर विवाद - फोटो : सोशल मीडिया
डॉक्युमेंट्री 'काली' के पोस्टर पर शुरू हुए विवाद ने सियासी रूप ले लिया है। जहां एक तरफ राजनेता और पॉलिटिकल पार्टी इस पोस्टर की निंदा कर रहे हैं। वहीं अयोध्या के हनुमान गढ़ी मंदिर के महंत ने मेकर को मारने की धमकी दी है। जी हां, राम नगरी के संत ने पोस्टर विवाद पर अपनी राय रखते हुए कहा, क्या चाहते हो तुम्हारा भी सर तन से जुदा हो जाए ... क्या यही इच्छा है तुम्हारी।
विज्ञापन

2 of 4
हनुमानगढ़ी के पुजारी राजूदास। - फोटो : amar ujala
इतना ही नहीं महंत ने तो मेकर्स को फिल्म न रिलीज करने का भी आदेश दे दिया। जी हां, संत ने कहा कि यदि फिल्ममेकर अपनी इस गलती के लिए माफी मांगते हैं, तो उन्हें माफ कर दिया जाएगा। लेकिन अगर निर्माताओं ने इस फिल्म को रिलीज किया तो ऐसा माहौल बनाएंगे जिसे संभाल पाना मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन

3 of 4
leena manimekalai - फोटो : सोशल मीडिया
संत ने आगे कहा, लीना ने इस फिल्म में हिंदू धर्म व संस्कृति का मजाक उड़ाया गया है जोकि अत्यंत निंदनीय है। सनातन धर्म के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मैं देश के गृहमंत्री से अपील करता हूं कि फिल्म 'काली' के निर्माताओं के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए और इसे पर तत्काल बैन लगाया जाए। 
विज्ञापन

4 of 4
leena manimekalai - फोटो : सोशल मीडिया
अब तक तीन राज्यों में दर्ज हुई एफआईआर
इस बीच, दिल्ली, बिहार और यूपी पुलिस ने लीना मणिमेकलाई के खिलाफ उनकी नई डॉक्यूमेंट्री 'काली' के विवादास्पद पोस्टर को लेकर शिकायत दर्ज कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें