‘थॉर: लव एंड थंडर’ की वॉल पेंटिंग
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
1463 करोड़ रुपये में बनी फिल्म
जहां तक बात फिल्म ‘थॉर: लव एंड थंडर’ की है तो ये फिल्म करीब 185 मिलियन डॉलर यानी तकरीबन 1463 करोड़ रुपये की लागत से बनी है। इसे थोर की सोलो हीरो फिल्मों में सबसे महंगी फिल्म माना जा रहा है। भारत में अमेरिका से एक दिन पहले रिलीज हो रही फिल्म ‘थॉर: लव एंड थंडर’ अंग्रेजी के अलावा हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में भी रिलीज हो रही है और पहले दिन ये फिल्म देश के करीब 2800 स्क्रीन्स पर दिखाई जाएगी। अभी तक के अनुमानों के मुताबिक फिल्म ‘थॉर: लव एंड थंडर’ भारत में पहले दिन करीब 25 करोड़ रुपये की ओपनिंग ले सकती है। एमसीयू की पिछली ‘डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मैडनेस ऑफ मल्टीवर्स’ की भारत में ओपनिंग 28.35 करोड़ रुपये की रही थी।
Thor Love And Thunder: ताकतवर महिला किरदारों ने बदल दी ‘थॉर’ की कहानी, चार सोलो फिल्मों वाला पहला सुपरहीरो