फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

July Movies: जुलाई में हॉलीवुड और बॉलीवुड में दिलचस्प भिड़ंत, बड़े परदे पर एक्शन, इमोशन और ड्रामा सब कुछ

Sat, 01 Jul 2023 06:39 PM IST
साक्षी पांडेय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 9
इम्पॉसिबल-डेड रेकनिंग पार्ट वन ,रॉकी और रानी की प्रेम कहानी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
आधा साल बीत चुका है। इस साल की अब रिलीज फिल्मों पर अगर नजर डालें तो शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ और रणबीर कपूर की फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ के अलावा किसी दूसरी फिल्म को हिट फिल्म का तमगा नहीं मिला है। अब साल का दूसरा आधा हिस्सा शुरू हो चुका है और अगर इस महीने जुलाई की बात करें तो थियेटर में एक से बढ़कर एक फिल्में रिलीज होने वाली है। करण जौहर निर्देशित 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' से लेकर क्रिस्टोफर नोलन की 'ओपेनहाइमर' और ‘मिशन इम्पॉसिबल’ फ्रैंचाइजी  की 7वीं फिल्म के साथ वापसी करने वाले टॉम क्रूज को लेकर दर्शकों में अभी से खासी उत्सुकता है। आइए नजर डालते हैं इस महीने सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फिल्मों पर...
विज्ञापन

2 of 9
इनसिडियस: द रेड डोर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
इनसिडियस: द रेड डोर (7 जुलाई 2023)
‘इनसिडियस: द रेड डोर’ एक पारलौकिक हॉरर फिल्म है जिसका निर्देशन पैट्रिक विल्सन ने किया है। यह फिल्म इनसिडियस फ्रेंचाइजी की पांचवी कड़ी है। कहानी जोश लैम्बर्ट की है जो अपने बेटे डाल्टन को स्कूल छोड़ने के लिए जाता है। जैसी ही वह वापस आता है, उसका अतीत उससे टकरा जाता है और उसे परेशान करता है। इस फिल्म में टाइ सिम्प्किंस , विल्सन, एंड्रयू एस्टोर, रोज बायर्न और लिन शाय, हियाम अब्बास और सिंक्लेयर डैनियल की मुख्य भूमिकाएं हैं। इनसिडियस सीरीज की फिल्मों की भारत में काफी लोकप्रियता रही है और इस फिल्म को भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रतिसाद मिलने की उम्मीद की जा रही है।
विज्ञापन

3 of 9
पास्ट लाइव्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
पास्ट लाइव्स (7 जुलाई 2023 )   
फिल्म  'पास्ट लाइव्स' का निर्देशन सेलीन सॉन्ग ने किया है। निर्देशक के रूप में सेलीन सॉन्ग की यह पहली फिल्म है। फिल्म की कहानी नोरा और हे सुंग के इर्द-गिर्द घूमती है, जो बचपन के गहरे दोस्त हैं, नोरा के परिवार के दक्षिण कोरिया से चले जाने के बाद दोनों अलग हो गए हैं। दशकों बाद दोनों एक सप्ताह के लिए फिर से एकजुट होते हैं तो कहानी में एक नया मोड़ आता है। इस फिल्म में ग्रेटा ली और टेओ यू प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 7 जुलाई 2023 को रिलीज हो रही है।

4 of 9
नीयत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
नीयत (7 जुलाई 2023 ) 
हिंदी फिल्म 'नीयत' की कहानी मर्डर मिस्ट्री और एक डिटेक्टिव के इर्द गिर्द घूमती है। इस फिल्म में विद्या बालन ने डिटेक्टिव का किरदार निभाया है। विद्या बालन इस फिल्म में मर्डर मिस्ट्री सुलझाती दिखेंगी। इस फिल्म का निर्देशन अनु मेनन ने किया है। फिल्म में विद्या बालन और के अलावा राम कपूर, राहुल बोस, नीरज काबी, अमृता पुरी, दीपानिता शर्मा, निक्की वालिया, शशांक अरोड़ा, प्राजक्ता कोली और दानेश रजवी की मुख्य भूमिकाएं हैं। यह फिल्म 7 जुलाई 2023 को रिलीज होगी। 
विज्ञापन

5 of 9
इम्पॉसिबल-डेड रेकनिंग पार्ट वन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
इम्पॉसिबल-डेड रेकनिंग पार्ट वन (12 जुलाई 2023)
मिशन इम्पॉसिबल फ्रैंचाइज़ी की सातवीं फिल्म ‘मिशन इम्पॉसिबल-डेड रेकनिंग पार्ट वन’ में टॉम क्रूज एक बार फिर एजेंट एथन हंट की भूमिका में नजर आएंगे। वह आईएमएफ टीम का पीछा एक भयानक  हथियार का पता लगाते के लिए करता है क्योंकि यह हथियार गलत हाथों में पड़ने पर पूरी मानवता के लिए खतरा है। इस नए मिशन में टॉम के साथ विंग रैम्स, साइमन पेग, रेबेका फर्ग्यूसन और वैनेसा किर्बी भी नजर आएंगे। यह फिल्म 12 जुलाई 2023 को रिलीज हो रही है।
विज्ञापन

6 of 9
ओपेनहाइमर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
ओपेनहाइमर (21 जुलाई 2023)
फिल्म ओपेनहाइमर क्रिस्टोफर नोलन के निर्देशन में बनी भौतिक विज्ञान जे रॉबर्ट ओपेनहाइमर के मैनहट्टन प्रोजेक्ट के दौरान वैज्ञानिकों की एक टीम के साथ काम करने पर आधारित है, जिससे परमाणु बम का विकास हुआ। इसमें सिलियन मर्फी, रॉबर्ट डाउनी जूनियर, एमिली ब्लंट, मैट डेमन और रामी मालेक जैसे कलाकारों की मुख्य भूमिकाएं हैं। यह फिल्म 21 जुलाई 2023 को रिलीज होगी। फिल्म को खासतौर से आईमैक्स के लिए फिल्म रील पर शूट किया गया है लेकिन चूंकि रील से फिल्में दिखाने वाले सिनेमाघर दुनिया में सीमित है लिहाजा इसकी मूल कॉपी का प्रदर्शन कुछ गिने चुने सिनेमाघरों में ही होगा। बाकी सिनेमाघरों में इसका डिजिटल संस्करण दिखाया जाएगा।
विज्ञापन

7 of 9
बार्बी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
बार्बी (21 जुलाई 2023)
बार्बी एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है जिसका निर्देशन ग्रेटा गेरविग ने किया है। यह फिल्म फिल्म बार्बी और केन के इर्द गिर्द घूमती है जो रंगीन और काल्पनिक प्रतीत होने वाली अपनी आदर्श दुनिया में जीवन का आनंद ले रहे हैं। हालांकि, जब उन्हें वास्तविक दुनिया में जाने का मौका मिलता है, तो वह जल्द ही मनुष्यों के बीच रहने की खुशियों और खतरों का पता लगा लेते हैं। इस फिल्म में  मार्गोट रॉबी, रयान गोसलिंग, केट मैकिनॉन, इस्सा राय, रिया पर्लमैन और विल फेरेल की मुख्य भूमिका है। यह फिल्म 21 जुलाई 2023 को सिनेमाघरों में आएगी। 

8 of 9
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (28 जुलाई 2023) 
निर्देशक करण जौहर ने हाल ही में इंडस्ट्री में 25 साल पूरे किए हैं।  रॉकी और रानी की प्रेम कहानी इस साल की बहुचर्चित फिल्मों में से एक है। यह एक फैमिली ड्रामा फिल्म है, साथ ही इसमें कॉमेडी और रोमांस का भी तड़का भी बताया जा रहा है। इस फिल्म में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, शबाना आजमी, धर्मेंद्र और जया बच्चन की मुख्य भूमिकाएं हैं। यह फिल्म 28 जुलाई 2023 को रिलीज हो रही है।
विज्ञापन

9 of 9
हॉन्टेड मैंशन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
हॉन्टेड मैंशन (28 जुलाई 2023)
फिल्म ‘हॉन्टेड मेंशन’ अमेरिकी हॉरर कॉमेडी फिल्म है। फिल्म का निर्देशन  जस्टिन सिमियन ने किया है। फिल्म की कहानी एक महिला द्वारा अपने बेटे और अपने घर को पारलौकिक अतिक्रमणकारियों से मुक्त कराने के इर्द गिर्द घूमती है। फिल्म में लाकीथ स्टैनफील्ड, टिफनी हैडिश, ओवेन विल्सन , डैनी डेविटो , रोसारियो डॉसन , डैन लेवी की मुख्य भूमिकाएं है। यह फिल्म 28 जुलाई 2023 को रिलीज हो रही है।

यह भी पढ़ें- Vidya Balan: विद्या को मुंबई के पांच सितारा होटल के सामने मांगनी पड़ी थी भीख, अभिनेत्री ने किया बड़ा खुलासा
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें