फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Celebs: सरकारी सुरक्षा में रहते हैं ये सितारे, सरेआम मिली धमकियों के बाद दी गई सुविधा

Sat, 01 Jul 2023 06:03 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड सितारे - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड सितारों की आलीशान जिंदगी और स्टारडम दुनिया को नजर आता है। मगर, इसी के साथ-साथ इनकी जिंदगी में जोखिम की भी कमी नहीं। सुरक्षा इनके लिए सबसे बड़ा मुद्दा है। कई सिने सितारे रोजाना जान हथेली पर लेकर घर से निकलते हैं। कई को तो सरेआम जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। इस बीच ये स्टार्स खुद अपनी सुरक्षा के चौक-चौबंद इंतजाम करके रखते हैं। वहीं, कुछ सेलेब्स ऐसे हैं, जिन्हें सरकार की तरफ से सिक्योरिटी मिली हुई है। आइए जानते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान
बॉलीवुड के भाई सलमान खान को सरकार ने सुरक्षा दे रखी है। यूं तो खुद भी सलमान खान इन दिनों अपनी सुरक्षा को लेकर अधिक सतर्क हैं। उनके बॉडीगार्ड शेरा हर वक्त उनकी सुरक्षा में तैनात रहते हैं। एक्टर के पास बुलेट प्रूफ कार है। इसके अलावा सरकार की तरफ से भी एक्टर की सुरक्षा सुनिश्चित की गई है। बता दें कि दबंग खान को गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने धमकी दी है। ऐसे में उन्हें पुलिस सुरक्षा मिली हुई है।
विज्ञापन

3 of 6
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रणौत
अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाली अभिनेत्री कंगना रणौत को भी सरकार की तरफ से वाई प्लस सिक्योरिटी मिली हुई है। कंगना पहली ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिनकी सुरक्षा में फोर्स के कमांडो तक तैनात हैं। 

4 of 6
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन को मुंबई पुलिस ने सुरक्षा दी हुई है। बता दें कि अमिताभ बच्चन को भी धमकी मिल चुकी है, जिसके बाद मुंबई पुलिस की तरफ से उन्हें सुरक्षा दी जाती है।
Emergency: कंगना से पहले इंदिरा गांधी बनी ये अभिनेत्रियां, ऐसा दिखाया पर्दे पर पूर्व प्रधानमंत्री का किरदार
विज्ञापन

5 of 6
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया
अनुपम खेर
अनुपम खेर भी उन स्टार्स में है, जिन्हें सरकार की तरफ से सुरक्षा प्राप्त है। यह तो सभी जानते हैं कि अनुपम खेर अक्सर अपने बेबाक बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं और इसी कारण उनके कई दुश्मन भी हैं, जिनकी नजर एक्टर पर बनी रहती है कि कब उन्हें मौका मिले और वह उन पर हमला कर सकें। ऐसे में अनुपम खेर को भी सरकारी सुरक्षा मिली हुई है।
Amber Heard: महीनों बाद एम्बर हर्ड की सोशल मीडिया पर वापसी, जानें पोस्ट में अभिनेत्री ने क्या कहा?
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार भी उन सितारों में शामिल हैं जिन्हें सरकारी सुरक्षा प्राप्त है। अक्षय की लोकप्रियता देशभर में है, लेकिन इस नाम के साथ-साथ अक्षय के कई दुश्मन भी है, जो उन्हें कई बार जान से मारने की धमकियां दे चुके हैं। इस कारण अक्षय कुमार को सरकार की तरफ से सुरक्षा दी गई है।
Animal Postpone: रणबीर कपूर-रश्मिका मंदाना के फैंस के लिए बुरी खबर! फिल्म 'एनिमल' की रिलीज डेट टली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें