जूही चावला पिछले काफी समय से 5G टेक्नोलॉजी मामले को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। कोर्ट ने याचिका को खारिज करते हुए साफतौर पर कहा था कि ये मुकदमा स्पष्ट रूप से पब्लिसिटी के लिए किया गया है। साथ ही याचिकाकर्ता यानि जूही चावला पर 20 लाख रुपये का जुर्माना लगा दिया। अब हाल ही में जूही ने एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में उन्होंने बताया कि आखिर याचिका दायर करने के पीछे उनका क्या मकसद था। उन्होंने वीडियो में कहा, 'नमस्ते पिछले दिनों इतना शोर हो गया कि मैं अपने आपको भी नहीं सुन पाई। इस शोर में मुझे लगा कि एक बहुत ही खास संदेश खो गया कि हम 5G के खिलाफ नहीं हैं। हम तो इसका स्वागत करते हैं, आप जरूर लाएं। हम तो सिर्फ ये पूछ रहे कि अधिकारी ये सर्टिफाई कर दें कि ये सुरक्षित है। इस पर रिसर्च पब्लिक डोमेन में लेकर आएं ताकि हमारा डर निकल जाए। हम सब जाकर आराम से सो जाएं। ये बताएं कि महिलाएं, बच्चे और हमारे लिए सुरक्षित हैं, हमने सिर्फ यही पूछा है। अब जूही के इस वीडियो पर फैंस जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।