फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राब्ता: कृति सेनन नहीं आलिया भट्ट बनने वालीं थीं सुशांत की हीरोइन, इसलिए किया था फिल्म से इनकार

Wed, 09 Jun 2021 08:15 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कृति सेनन, सुशांत सिंह राजपूत, आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत सिंह राजपूत के निधन को लगभग एक साल पूरा होने वाला है। सुशांत का अचानक चले जाना उनके परिवार ही नहीं बल्कि इंडस्ट्री और फैंस के लिए भी हैरान कर देने वाली बात थी। उनकी याद आज भी लोगों की आंखें नम कर देती है। सुशांत इंडस्ट्री के उभरते हुए सुपरस्टार थे जिन्हें बॉलीवुड में अभी लंबा सफर तय करना था। उन्होंने 'काय पो छे', 'एमएस धोनी', 'पीके', 'छिछोरे', 'केदारनाथ', जैसी कई सफल फिल्में कीं थीं। उनकी कुछ फिल्में हिट हुईं थीं और कुछ फ्लॉप, लेकिन उनके किरदारों को हर फिल्म में पसंद किया गया।

आलिया बनने वाली थीं सुशांत की हीरोइन

सुशांत सिंह राजपूत और कृति सेनन की फिल्म 'राब्ता' आज से चार साल पहले रिलीज हुई थी। ये फिल्म पर्दे पर हिट नहीं हुई थी, लेकिन सुशांत और कृति की केमेस्ट्री को काफी पसंद किया गया था। हालांकि खबरों की मानें तो कृति सेनन से पहले आलिया भट्ट सुशांत की हीरोइन बनने वालीं थीं, लेकिन एक खास वजह से उन्होंने ये फिल्म करने से इनकार कर दिया था। इतना ही नहीं वो सुशांत के निधन के बाद से फैंस के निशाने पर भीं आ गईं थीं। तो चलिए आपको बताते हैं कि क्यों आलिया ने किया था सुशांत की हीरोइन बनने से इनकार।
विज्ञापन

2 of 5
कृति सेनन, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media
राब्ता साल 2017 में 9 जून को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सुशांत और कृति मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इस फिल्म का निर्देशन दिनेश विजेन ने किया था। ये रोमांटिक एक्शन फिल्म थी। गौरतलब है कि इस फिल्म का प्रोडक्शन 2015 में शुरू हो गया था और ये फिल्म 2016 में रिलीज होनी थी। हालांकि कास्टिंग की समस्या के चलते फिल्म में देरी हो गई। इस फिल्म की शूटिंग बुडापेस्ट, हंगरी और भारत में हुई थी। इस फिल्म के दौरान ही कृति और सुशांत एक दूसरे के नजदीक आए थे। ये बात भी ज्यादातर लोग नहीं जानते कि सुशांत ने इस फिल्म के लिए 'हाफ गर्लफ्रेंड' फिल्म को मना किया था क्योंकि दोनों फिल्म में क्लैश हो रहा था। इसके बाद ये रोल अर्जुन कपूर को दिया गया था। वहीं दूसरी तरफ आलिया भट्ट को साल 2015 में सुशांत के अपोजिट 'राब्ता' में साइन करने की बात सामने आई थी। हालांकि बताते हैं कि उन्होंने इस फिल्म को इसलिए छोड़ दिया था क्योंकि उन्होंने उस वक्त करण जौहर की फिल्म 'शुद्धि' साइन कर ली थी।
विज्ञापन

3 of 5
आलिया भट्ट, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
राब्ता और शुद्धि दोनों की कहानी पुनर्जन्म पर आधारित थी ऐसे में आलिया किसी एक ही फिल्म को हां कहना चाहती थीं। ऐसे में उन्होंने 'राब्ता' में काम करने से इनकार कर दिया था। हालांकि बाद में शुद्धि का भी निर्माण नहीं हो पाया।
 

4 of 5
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि सुशांत के निधन के बाद से आलिया भी ट्रोलिंग का शिकार हुईं थीं। दरअसल नेपोटिजम के मुद्दे पर आलिया भट्ट को लेकर सुशांत के फैंस भड़क गए थे। कॉफी विद करण चैट शो में एक सवाल के दौरान आलिया ने कहा था कि हाइपोथैटिकली वो सुशांत का कत्ल कर देंगी। ये जवाब उन्होंने मजाक में दिया था, लेकिन फैंस उन पुराने वीडियोज को देखकर काफी नाराज हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कृति सेनन, सुशांत सिंह - फोटो : Instagram
बात करें राब्ता की तो इस फिल्म के 4 साल पूरे होने पर कृति सेनन ने एक खास पोस्ट फैंस के साथ साझा किया। उन्होंने लिखा- फिल्में आती हैं और चली जाती हैं....मगर हर एक फिल्म के पीछे ढेरों यादें होती हैं..हम जो रिश्ते बनाते हैं और एक-दूसरे के साथ जिन पलों को जीते हैं, वे हमारे अंदर रहते हैं...कुछ औरों से अधिक...राब्ता मेरे सबसे बेहतर और सबसे यादगार अनुभवों में से एक है और यह हमेशा मेरे दिल के बेहद करीब रहेगा...मुझे क्या पता था कि यह हमारा पहला और आखिरी होगा...।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें