जुग जुग जियो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दूसरे हफ्ते में भी मिलेगी मदद
फिल्म ‘जुग जुग जियो’ का अगला इम्तिहान अब सोमवार से शुरू होगा। सोमवार को अगर फिल्म रविवार के कलेक्शन का आधा यानी करीब 7.50 करोड़ रुपये भी कमा लेती है तो फिल्म मंडे टेस्ट में पास मानी जाएगी। फिल्म को रिलीज के दूसरे हफ्ते में भी राहत मिल सकती है क्योंकि 1 जुलाई को रिलीज होने वाली ‘रॉकेट्री द नंबी इफेक्ट’ और ‘राष्ट्रकवच ओम’ दोनों देशभक्ति पर बनी फिल्में हैं और ऐसे में पारिवारिक मनोरंजन की तलाश में रहने वाले लोगों के लिए फिल्म ‘जुग जुग जियो’ अच्छा विकल्प हो सकती है।