शाहरुख खान को ऐसे ही बॉलीवुड का बादशाह नहीं कहा जाता है। 'फौजी' से 'बादशाह' बनने तक उन्होंने अपनी जिंदगी में बहुत मेहनत की है, तब जाकर अभिनेता आज इस मुकाम पर पहुंचे हैं। फिल्म दीवाना के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले किंग खान ने फिल्म दीवाने से अपने करियर की शुरुआत की थी। अपनी जबरदस्त एक्टिंग और पर्सनालिटी की वजह से वह आज भी लोगों के दिलों की धड़कन बने हुए हैं। अपने 30 साल के करियर में अभिनेता ने खुद को जहां पहुंचाया है, वहां शायद ही कोई पहुंच पाया हो। बीते शनिवार को किंग खान ने बॉलीवुड में 30 साल का सफर पूरा कर लिया है। इस खास मौके पर उन्होंने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर फैंस के साथ बातचीत की थी।