कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
कियारा आडवाणी ने छिपाने की लाख कोशिश की, लेकिन खुद सिद्धार्थ ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया! कियारा आडवाणी के इस पोस्ट पर नेटिजन्स ने कमेंट्स की झड़ी लगा दी है। एक तरफ फैंस कियारा के लुक और स्टाइल की तारीफ कर रहे हैं। वहीं, कुछ यूजर्स कियारा से कहते नजर आ रहे हैं कि उन्होंने सिड को क्यों नहीं दिखाया? एक यूजर ने कमेंट किया, 'सिड को भी दिखा देते ना।' वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, साथ में देखो कौन है सिद्धार्थ मल्होत्रा।