रंभा
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि रंभा का असली नाम विजयलक्ष्मी है। उन्होंने अपने दौर में 100 से ज्यादा दक्षिण भारतीय और बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। वह बड़े पर्दे पर चिरंजीवी, रजनीकांत, सलमान खान, अनिल कपूर, अक्षय कुमार, अजय देवगन, सुनील शेट्टी, कमल हसन, गोविंदा आदि जैसे लोकप्रिय नायकों की हीरोइन बन चुकी हैं। हालांकि, 2010 में बिजनेसमेन इंद्रन पद्मनाथन से शादी के बाद रंभा ने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया था और पति के साथ कनाडा में शिफ्ट हो गई थीं। एक्ट्रेस तीन बच्चों की मां हैं।