केआरके बॉलीवुड का एक ऐसा नाम जो कभी भी किसी को भी अपने निशाने पर ले सकता है। कमाल राशिद खान के निशाने पर इंडस्ट्री में शायद ही कोई स्टार ऐसा होगा, जो उनसे बच पाया हो। वह अक्सर किसी न किसी पर तंज कसने और उनकी धज्जियां उड़ाने के लिए सुर्खियों में बने रहते हैं। हालांकि ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है जब केआरके किसी सेलेब का पक्ष लें। लेकिन फिलहाल ऐसा हो चुका है, दरअसल, केआरके ने बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत का ट्विटर अकाउंट रिस्टोर करने की मांग की है।