फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जोकर' जिसने नफरत फैलाकर भी जीता ऑस्कर, इस किरदार में छिपा है अलग तरह का करिश्मा

Wed, 23 Oct 2019 06:48 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
जोकर - फोटो : Social Media

हॉलीवुड के जोकर ने दुनियाभर में अपनी धाक जमा ली है। फिल्म ने अपने नाम कई रिकॉर्ड दर्ज कर लिए हैं। जोकर अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली आर-रेटेड फिल्म बन गई है। (रिसट्रिक्टेड, यानी इस फिल्म को अगर बच्चे देखना चाहें, तो साथ में पैरेंट्स या गार्जियन होना जरूरी है। बच्चे अकेले इस कैटेगरी की फिल्म को नहीं देख सकते।) फिल्म ने 737.5 मिलियन डॉलर की वर्ल्ड वाइड कमाई कर ली है। टॉड फिलिप्स इसके निर्देशक हैं।

विज्ञापन

2 of 7
जोकर
वॉर्नर ब्रदर्स की ये साइको थ्रिलर फिल्म डीसी कॉमिक के फेमस कैरेक्टर जोकर पर बनी है। जोकर एक ऐसा कैरेक्टर जिसने न सिर्फ हॉलीवुड में बल्कि बॉलीवुड में भी अपनी छाप छोड़ी। डीसी कॉमिक ने जोकर की जो परिभाषा बताई उसके अनुसार वह एक क्रूर और खतरनाक किरदार है। उसका काम है अराजकता फैलाना। बॉलीवुड में जोकर ने जहां हंसाने का काम किया वहीं हॉलीवुड में इसका काम करने का अंदाज थोड़ा जुदा था।
विज्ञापन

3 of 7
जोकर
अपने आप को हर चीज से अलग रखकर सिर्फ अराजकता फैलाने की खासियत जोकर को सबसे बड़ा विलेन बनाती थी। जोकर पर जब फिल्म बनी तो दर्शक हक्के बक्के रह गए। निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन ने एक ऐसे कैरेक्टर को परदे पर उतारा जिसे अब तक कॉमिक्स में ही पढ़ा गया था। कोशिश कामयाब हुई। हालांकि बैटमैन की लगभग सभी फिल्मों में जोकर का किरदार दिखा।डीसी मूवीज सुपरहीरो के साथ-साथ अपने विलेन को भी उतनी ही प्रमुखता से पेश करती रही है। इसी के चलते Suicide Squad में जेरेड लेटो के शानदार 'जोकर' कैरेक्टर को ताबड़तोड़ तारीफें मिली थी।

4 of 7
जोकर
क्रिस्टोफर नोलन ने 1988 के ग्राफिक नॉवेल 'द जोक' और 1996 की 'द लॉन्ग हैलोवीन' को मिलाकर 'द डार्क नाइट' की कहानी लिखी। पहली बार जोकर का किरदार निभाने वाले हीथ लेजर ने इस किरदार के जरिए एक नया बेंचमार्क सेट कर दिया। जोकर के किरदार के लिए उन्होंने जितनी मेहनत की शायद कोई और नहीं कर पाता। फिल्म के लिए उन्होंने खुद ही मेकअप किया और जोकर की मानसिकता को समझने के लिए खुद को 43 दिनों तक एक होटल के कमरे में बंद रखा। हीथ को जोकर के रोल के लिए ऑस्कर अवार्ड भी मिला था।
विज्ञापन

5 of 7
जोकर
जोकर के बिना बैटमैन की परिकल्पना अधूरी सी लगती है। बैटमैन के जीवन में आने वाली सभी परेशानियों के लिए जोकर सीधे तौर जिम्मेदार होता है। इसी वजह से वह बैटमैन का बहुत बड़ा दुश्मन है। बैटमैन श्रृंखला की अन्य फिल्मों की तरह इस फिल्म में भी बैटमैन गॉथम सिटी की रक्षा करते हुए जुर्म के खिलाफ लड़ता नजर आता है। 
विज्ञापन

6 of 7
जोकर
बैटमैन से लड़ाई में जब जोकर उसकी प्रेमिका को छत से लटका देता है। बैटमैन के 'उसे छोड़ दो' कहने पर वो उसे छत से छोड़ देता है और कहता है 'poor choice of words।' अब जरा इस सीन की कल्पना करिए। किस तरह न सिर्फ ताकत से बल्कि दिमाग से भी जोकर अच्छे-अच्छों को धूल चटा देता है। जोकर एक विलेन भर नहीं है। उसके किरदार में एक अलग तरह का करिश्मा छिपा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोकर
वहीं बात करें बैटमैन की तो ये कैरेक्टर पिछले कई दशकों से हॉलीवुड का एक अहम सुपरहीरो किरदार रहा है और क्रिस्टोफर नोलन जैसे डायरेक्टर्स तक बैटमेन को लेकर फिल्म बना चुके। 11 साल पहले आई फिल्म डार्क नाइट को बैटमैन सीरीज की सबसे बेहतरीन फिल्मों में शुमार किया जाता है। इसमें बैटमैन का किरदार क्रिश्चियन बेल ने निभाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें