जॉनी वॉकर
- फोटो : सोशल मीडिया
जॉनी वॉकर ने अपने फिल्मी सफर में तकरीबन 300 फिल्में की, जिसमें ‘जाल’, ‘आंधियां’, ‘नया दौर’, ‘टैक्सी ड्राइवर’, ‘मुधमती,’ ‘कागज के फूल’, ‘गेटवे ऑफ इंडिया,’ ‘मिस्टर एक्स,’ ‘मेरे महबूब,’ ‘साईआईडी’ जैसी सुपरहिट फिल्में शामिल हैं। जॉनी वॉकर को पहला फिल्मफेयर अवार्ड कॉमेडी के लिए नहीं बल्कि फिल्म ‘मधुमती’ में स्पोर्टिंग एक्टर के रोल के लिए मिला था। इसके बाद फिल्म ‘शिकार’ के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ हास्य कलाकार के अवॉर्ड से भी नवाजा गया।