फिल्म 'पठान' में शाहरुख खान के अलावा जॉन अब्राहम की भी दमदार अदाकारी लोगों को काफी पसंद आई थी। उनके द्वारा निभाया गया जिम का किरदार लोगों ने काफी पसंद किया। यही वजह है कि अभिनेता अब कॉमेडी फिल्मों से कुछ समय के लिए परहेज करने की सोच रहे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक पठान में जबर्दस्त किरदार निभाने के बाद जॉन ने अपनी रणनीति में बदलाव करते हुए अगले दो साल के लिए कॉमेडी फिल्मों से दूरी बनाने का फैसला किया है। Siddharth Anand: 'पठान' के ब्लॉकबस्टर होने के बाद चमकी सिद्धार्थ आनंद की किस्मत, 'कृष 4' का करेंगे निर्देशन?
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
जॉन अब्राहम
- फोटो : सोशल मीडिया
एक रिपोर्ट के मुताबिक पहले जॉन मसाला एंटरटेनर के साथ कॉमेडी फिल्में भी करना चाह रहे थे। वह साजिद खान की 100% में काम करने वाले थे। वहीं, आवारा पागल दीवाना के सीक्वल के लिए भी बातचीत चल रही थी, लेकिन पठान की सफलता को देखते हुए उन्होंने अपना मन बदल लिया है। Chetan Ahimsa: चेतन की भारतीय विदेशी नागरिकता रद्द, कन्नड़ अभिनेता ने खुद किया दावा