फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिपाशा के साथ लिव इन में थे जॉन अब्राहम, ब्रेकअप कर NRI संग गुपचुप तरीके से की शादी

Tue, 17 Dec 2019 07:39 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 6
john abraham - फोटो : file
बॉलीवुड के 'हैंडसम हंक' कहे जाने वाले जॉन अब्राहम 17 दिसंबर को अपना जन्मदिन मनाते हैं। जॉन का जन्म 1972 में मुंबई में हुआ था। अभिनय के अलावा जॉन इन दिनों एक के बाद एक फिल्में भी प्रोड्यूस कर रहे हैं। छोटे बजट की इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन किया है। जॉन फिल्मों के अलावा अपनी लव लाइफ को लेकर भी खासे चर्चा में रहे।
विज्ञापन

2 of 6
John Abraham - फोटो : twitter
एक दौर ऐसा था जब बिपाशा बसु और जॉन अक्सर पार्टियों और इवेंट्स में नजर आते थे। यही नहीं जॉन का बर्थडे बिपाशा धूमधाम से मनाती थीं और जॉन भी बिपाशा का जन्मदिन मनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते थे। दोनों एक दूसरे के घर पर ही पार्टियां होस्ट करते थे। 
विज्ञापन

3 of 6
john abraham - फोटो : social media
दोनों ने 9 साल तक एक दूसरे को डेट किया। महेश भट्ट के प्रोडक्शन की फिल्म 'जिस्म' से बिपाशा और जॉन के बीच नजदीकियां और बढ़ीं। यही नहीं दोनों लिव इन रिलेशनशिप में भी रहे। ऐसे में सभी के जहन में एक सवाल जरूर आता है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि जॉन और बिपाशा एक दूसरे से अलग हो गए। 

4 of 6
John Abraham and Priya Runchal - फोटो : Social Media
बिपाशा से अलग होने के बाद जॉन ने एनआरआई प्रिया रुंचाल से गुपचुप तरीके से शादी कर ली। मीडिया में खबरें आने के बाद पहले तो लगा कि ये महज अफवाह है लेकिन जॉन के एक ट्वीट ने सब साफ कर दिया। साल 2014 के न्यू ईयर पर जॉन अब्राहम ने ट्वीट कर बता दिया था कि उनका और बिपाशा के बीच रिश्ता खत्म हो गया है।
विज्ञापन

5 of 6
john abraham - फोटो : social media
जॉन अब्राहम ने लिखा- 'आपको और आपके प्यारों को 2014 की शुभकामनाएं। इस साल आपके जीवन में प्यार, बेहतर भविष्य और खुशियां आएं। लव, जॉन और प्रिया अब्राहम'। जॉन ने प्रिया से शादी कर ली थी और बिपाशा को इसका पता तक नहीं चला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जॉन अब्राहम - फोटो : Social Media
जॉन का ये ट्वीट देखकर बिपाशा भी हैरान रह गईं। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि 'इस सदमे से निकलने में मुझे कई महीने लग गए। मैंने सिर्फ उसे टाइम दिया और एक दिन सब खत्म हो गया।' जहां जॉन ने प्रिया रुंचाल से शादी कर ली तो वहीं बाद में बिपाशा ने करन सिंह ग्रोवर के साथ सात फेरे लिए।

जामिया में छात्रों के प्रदर्शन को लेकर बंटा बॉलीवुड, देखें किसने किया विरोध तो कौन कर रहा समर्थन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें