फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jigra Box Office Collection: 15वें दिन जिगरा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन , आलिया की फिल्म को अब नहीं मिल रहे दर्शक

Fri, 25 Oct 2024 08:26 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Jigra Box Office Collection: भाई-बहन के अटूट रिश्ते पर आधारित फिल्म जिगरा की कहानी दर्शकों को कुछ खास राज नहीं आ रही है। यही वजह है कि 11 अक्तूबर को रिलीज हुई इस इमोशनल एक्शन ड्रामा फिल्म को अब दर्शक नहीं मिल रहे हैं। जानिए फिल्म ने 15वें दिन कितने का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है।
विज्ञापन
1 of 5
जिगरा - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
11 अक्तूबर को रिलीज हुई फिल्म जिगरा की हालत अब पस्त होती नजर आ रही है। हालांकि, फिल्म में आलिया ने शानदार अभिनय किया है। इसके बावजूद फिल्म की कमाई कम होती जा रही है। दूसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखी गई है। आइए जानते हैं फिल्म ने अभी तक कितने करोड़ की कमाई की है।
 
विज्ञापन

2 of 5
जिगरा - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
आलिया भट्ट की फिल्म जिगरा को रिलीज हुए आज पूरे 15 दिन हो गए हैं। फिल्म में आलिया भट्ट के अलावा वेदांग रैना ने मुख्य भूमिका निभाई है। भाई-बहन की इमोशनल कहानी भी दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित नहीं कर पाई है। फिल्म ने आज शुक्रवार को सिर्फ 22 लाख रुपये का कलेक्शन किया है।
विज्ञापन

3 of 5
जिगरा - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
फिल्म का निर्देशन वासन बाला ने किया है। sacnik के अनुसार, जिगरा ने पहले दिन 4 करोड़ 55 लाख से कमाई की शुरुआत की थी। जिगरा ने पहले हफ्ते 22.45 करोड़ का कलेक्शन किया था। 

4 of 5
जिगरा - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
10वें दिन रविवार को फिल्म ने 1.9 करोड़ रुपये की कमाई की थी। 11वें दिन सोमवार को फिल्म की कमाई सिर्फ 6 लाख रुपये रह गई। 12वें दिन फिल्म ने सिर्फ 55 लाख का ही कारोबार किया। 
Janhvi Kapoor: हंसते-हंसते लोटपोट हुईं जान्हवी कपूर, 'काउगर्ल' बन ओरी ने किया मजाक, वीडियो वायरल
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जिगरा - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
वहीं जिगरा का 13वें दिन का कलेक्शन सिर्फ 51 लाख रुपये ही रह गया। 14वें दिन फिल्म की कमाई 45 लाख रुपये हुई। इसी के साथ दूसरे हफ्ते जिगरा की कमाई 6 करोड़ 85 लाख रुपये हुई, जो कि काफी कम है। वहीं 15वें दिन की कमाई पर एक नजर डाले तो फिल्म ने सिर्फ और सिर्फ 22 लाख की कमाई की है। अब जिगरा की कुल कमाई 29 करोड़ 52 लाख रुपये हो गई है।
Janhvi Kapoor: कथित बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ जान्हवी ने साझा की प्यारी तस्वीरें, नेटिजन्स बोले- शिखू
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें