अनुष्का शर्मा
- फोटो : Instagram
क्रिकेट का प्रशिक्षण लेने जाएंगी इंग्लैंड
करीबी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, अपनी क्रिकेट स्किल्स को और ज्यादा निखारने के लिए क्रिकेट का प्रशिक्षण लेने इंग्लैंड के लिए रवाना होंगी। सूत्रों का कहना है कि 'चकदा एक्सप्रेस' के क्रिकेट हिस्से की शूटिंग से पहले अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपनी बॉडी को क्रिकेट खेलने के अनुरूप तैयार करेंगी। वह अपने क्रिकेट कौशल को और ज्यादा अच्छा करना चाहती हैं। अनुष्का अगस्त महीने के मध्य से लेकर सितंबर तक मुख्य दृश्यों की शूटिंग से पहले खुद को पूरी तरह से तैयार करेंगी।