फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Singers Fees: सितारों से कम फीस नहीं लेते ये गायक, लिस्ट में शामिल हैं बड़े-बड़े नाम

Wed, 03 Aug 2022 09:07 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार


 
विज्ञापन
1 of 6
मीका सिंह-नेहा कक्कड़- अरिजीत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में अक्सर फिल्मी सितारों की मोटी फीस चर्चा में रहती है। मगर, फिल्म में अभिनय के अलावा संगीत का भी दबदबा है। फिल्मों में हीरो-हीरोइन पर फिल्माए जाने वाले गाने, आखिर सुरीली आवाज के ये जादूगर ही तो गाते हैं। दिलचस्प बात यह है कि फिल्मी गानों को अपनी आवाज से सजाने के लिए ये नामी सिंगर्स फीस भी स्टार्स के बराबर ही लेते हैं। मोटी फीस लेने वाले सिंगर्स की लिस्ट में बड़े-बड़े नाम शामिल हैं। आइए जानते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
नेहा कक्कड़ - फोटो : सोशल मीडिया
नेहा कक्कड़
नेहा कक्कड़ आज गायकी की दुनिया का बड़ा नाम हैं।  रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने अपनी गायकी की शुरुआत माता रानी के जगरातों से की थी। इसके बाद वह रियलिटी शो इंडियन आइडल में बतौर प्रतिभागी पहुंची। वहां वह शो तो नहीं जीत पाईं, लेकिन एक सिंगर के तौर पर स्थापित हो गईं।  रिपोर्ट्स के मुताबिक आज नेहा एक गाने के लिए करीब 8 लाख रुपये फीस लेती हैं।
विज्ञापन

3 of 6
श्रेया घोषाल - फोटो : सोशल मीडिया
श्रेया घोषाल
गायकी के मामले में श्रेया घोषाल का नाम भी बेहद सम्मान के साथ लिया जाता है। वह हिंदी के अलावा और भी कई भाषाओं के गाने गा चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार श्रेया घोषाल एक गाने के लिए 15 से 20 लाख रुपये फीस लेती हैं।

4 of 6
अरिजीत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
अरिजीत सिंह 
अरिजीत सिंह की आवाज के दीवानों की कमी नहीं है। यही वजह है कि वे आज की तारीख में स्टार सिंगर्स में शुमार हैं। आवाज के इस जादूगर की फीस भी काफी तगड़ी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अरिजीत सिंह एक गाने के लिए करीब 15 लाख रुपये लेते हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
मीका सिंह - फोटो : Instagram
मीका सिंह
मीका सिंह ने दबंग खान सलमान खान से लेकर अक्षय कुमार तक तमाम बड़े स्टार्स के गानों को अपनी जादुई आवाज से सजाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें गायकी के लिए प्रति गाने करीब 13 लाख रुपये मिलते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मीका सिंह भारत के सबसे अमीर सिंगर्स में से एक हैं। मीका सिंह किसी ब्रांड की एंडोर्समेंट के लिए भी लाखों रुपये चार्ज करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बॉलीवुड सिंगर सुनिधि चौहान
सुनिधि चौहान
गायकी की दुनिया में सुनिधि चौहान की अपनी धाक है। मूल रूप से सुनिधि चौहान उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में आने वाले खुर्जा कस्बे के एक गांव अरनिया से ताल्लुक रखती हैं। उन्होंने बॉलीवुड में बड़ा नाम कमाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सुनिधि चौहान एक गाने के लिए 10 से 15 लाख चार्ज करती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें