फिल्म जर्सी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
शनिवार और रविवार अहम
फिल्म ‘जर्सी’ के लिए शुक्रवार और शनिवार के दिन काफी अहम रहने वाले हैं। शाहिद कपूर, मृणाल ठाकुर, पंकज कपूर, रोनित कामरा, गीतिका महेंद्रू, शिशिर शर्मा, रुद्रशीष मजूमदार और रितुराज सिंह स्टारर फिल्म ‘जर्सी’ को सबसे बड़ा नुकसान अपनी गलत मार्केटिंग के चलते उठाना पड़ा है। फिल्म का सोशल मीडिया कैंपेन बहुत कमजोर रहा और पूरे प्रचार के दौरान फिल्म की विषय वस्तु को लेकर पारिवारिक दर्शकों के बीच किसी भी तरह का कोई संदेश ठीक से प्रसारित नहीं हो सका। फिल्म के पोस्टर्स से भी यही लगता रहा कि ये क्रिकेट पर आधारित कोई स्पोर्ट्स फिल्म है। जबकि फिल्म ‘जर्सी’ की कहानी मे क्रिकेट सिर्फ एक पृष्ठभूमि है और ये कहानी किसी भी ऐसे पुरुष की हो सकती है जो मिड एज लाइफ क्राइसिस से गुजर रहा है।