पहले फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड में सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेता का पुरस्कार जीतने वाले कलाकार अमित साध नए साल में नया धमाका करने जा रहे हैं। फौज पर आधारित फिल्मों व सीरीज का पैमाना थोड़ा और ऊपर करती दिख रही जिस सीरीज में अमित साध नजर आने वाले हैं, उसका नाम है 'जीत की जिद'। और, ये कहानी एक असली फौजी की जिंदगी से प्रेरित बताई जाती है।