इंटरनेशनल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जल्द ही बॉलीवुड में वापसी करने जा रही हैं। वह आलिया भट्ट और कटरीना कैफ के साथ फिल्म जी ले जरा में नजर आने वाली हैं। फिल्म की घोषणा होने के बाद से कलाकारों को लेकर काफी चर्चा हो रही है। फिल्म की निर्माता जोया अख्तर हैं। जोया की फिल्म जिंदगी न मिलेगी दोबारा ने लोगों को काफी इंप्रेस किया था, जिसके बाद से दर्शकों को उनकी अगली रोड ट्रिप फिल्म का बेसर्बी से इंतजार है।