हॉलीवुड के मशहूर शो द बिग बैंग थ्योरी पर बवाल मचा हुआ है। इस शो में माधुरी दीक्षित और ऐश्वर्या राय की बेहद घटिया तुलना की गई है। हाल ही में इस संबंध में राजनीतिक विश्लेषक मिथुन विजय कुमार ने ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स को कानूनी नोटिस भेजा है। उन्होंने स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म से शो को हटाने की मांग की है। उनका कहना था कि इस शो में जिस तरीके से माधुरी दीक्षित पर कमेंट किया गया है, वह बेहद अपानजनक है। इस पूरे मामले पर अब जया बच्चन भी कुणाल नायर पर जमकर भड़की हैं। उन्होंने कुणाल को पागलखाने भेजने की बात कर डाली है।