फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोमांच और राजनीति से भरी है जयाप्रदा की जिंदगी, ऐसे रहे जीवन के उतार-चढ़ाव

Wed, 03 Apr 2019 07:05 AM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Jaya Prada - फोटो : file photo
70 और 80 के दशक की सफल अभिनेत्री जयप्रदा कल अपना 57वां जन्मदिन मनाएंगी। 3 अप्रैल 1962 को आंध्र प्रदेश में जन्मीं बॉलीवुड एक्ट्रेस जयाप्रदा ने अपने फिल्मी करियर में 200 से भी ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया है। दक्षिण फिल्मों से लेकर बॉलीवुड तक जया ने अपने अभिनय का लोहा मनवाया। जयाप्रदा के पिता कृष्णा राव तेलुगू फिल्मों के फाइनेंसर थे। जया के फिल्मी करियर की शुरुआत तेलुगू फिल्म 'भूमिकोसम' से हुई थी। इस फिल्म के लिए जयाप्रदा को केवल 10 रुपए मिले थे। लेकिन ये कहना जरा भी गलत नहीं होगा कि शुरू से ही जयाप्रदा की जिंदगी चर्चाओं से भरी रही। जया का जीवन किसी ना किसी वजह से हमेशा सुर्खियों में रहा है।
विज्ञापन

2 of 6
Jaya Prada - फोटो : file photo
जयाप्रदा आज अपने फिल्मी और राजनीतिक करियर से आज बड़े मुकाम पर हैं। फिल्म मवाली, तोहफा, औलाद जया के करियर की मील का पत्थर साबित हुईं। शायह ही आपको पता हो कि जया का असली नाम ललिता रानी थी। फिल्मों में आने के बाद ललिता रानी कब जयाप्रदा बनकर कामयाब हो गईं किसी को पता ही ना चला। 
विज्ञापन

3 of 6
jaya prada
जया की असल जिंदगी के बारे में बात करें तो साल 1986 में जब जया का करियर पीक पर था उस दौरान उन्होंने निर्माता श्रीकांत नाहटा से शादी कर ली। जया और श्रीकांत ने 22 जून 1986 को शादी कर ली थी। जयाप्रदा श्रीकांत की दूसरी पत्नी थीं। श्रीकांत की पहली पत्नी का नाम चंद्रा था और उनसे उनके तीन बच्चे भी हैं। श्रीकांत और जयाप्रदा की शादी से काफी विवाद भी खड़ा हुआ, क्योंकि श्रीकांत ने अपनी पहली पत्नी को तलाक दिए बिना ही जयाप्रदा से शादी की थी, लेकिन सबसे हैरानी की बात ये रही कि जयाप्रदा से शादी के बाद भी श्रीकांत के अपनी पहली पत्नी से संबंध बरकरार रहे। जयाप्रदा से शादी के बाद श्रीकांत से उनकी पहली पत्नी को बच्चे हुए।

4 of 6
Jaya prada, Dalip Tahil - फोटो : social media
अपने फिल्मी करियर के सफर में जया को उस दौर से भी गुजरना पड़ा जब वह अपने को-स्टार दलीप तहिल संग खूब चर्चा में आई थीं। दरअसल, फिल्म का एक सीन शूट करते वक्त उनके दलीप ताहिल ने जया को कसकर पकड़ लिया था। खुद को दलीप के चंगुल से बचाने के लिए जयाप्रदा ने उन्हें जोरदार थप्पड़ भी जड़ दिया था। इस घटना से वहां मौजूद सभी लोग सन्न रह गए थे।
 
विज्ञापन

5 of 6
कार्यकर्ताओं से बात करती जया प्रदा - फोटो : अमर उजाला
आखिर में बात करेंगे उनके राजनीतिक करियर की। बॉलीवुड और राजनीति दोनों में ही जया का सिक्का बराबर चला। साल 1994 में दक्षिण राज्य आंध्र प्रदेश की तेलुगू देशम पार्टी का हाथ थाम जया ने राजनीति में आने का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने पार्टी के लिए जमकर प्रचार भी किया था। इसके बाद जया ने उत्तर भारत की ओर रुख कर उत्तर प्रदेश का बड़ा राजनीतिक दल समाजवादी पार्टी को चुना।  साल 2004 में हुए लोकसभा चुनाव में जयाप्रदा ने उत्तर प्रदेश की रामपुर सीट से चुनाव लड़ा और जीत गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jaya Prada - फोटो : twitter
लेकिन समाजवादी पार्टी में जया का सफर लंबा ना चल सका और पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने के चलते जयाप्रदा को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। इसके बाद जया ने मार्च 2014 में राष्ट्रीय लोकदल पार्टी का दामन थामा। अब आम चुनाव 2019 में खड़े होने के लिए 26 मार्च 2019 को जयाप्रदा भाजपा में शामिल हो गईं। हालांकि जयाप्रदा के लिए पार्टी बदलना कोई पहली बार नहीं है। भाजपा उनकी चौथी पार्टी है जिसमें वो शामिल हुई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें