पिछले काफी समय से जिस तरीके से बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक फिल्में फ्लॉप हो रही थीं, तो ऐसा लग रहा था कि बॉलीवुड के लिए ये साल काफी निराशाजनक होने वाला है। लेकिन जब से दृश्यम 2 रिलीज हुई है, तब से मेकर्स का ये भ्रम टूट गया है। दृश्यम 2 ने साबित कर दिया है कि अगर कहानी अच्छी हो तो वह फिल्म ताबड़तोड़ कमाई का माद्दा रखती है। ये हम नहीं कह रहे बल्कि ये तो इस फिल्म का कलेक्शन कह रहा है। इसके अलावा वरुण धवन की भेड़िया और आयुष्मान खुराना की फिल्म एन एक्शन हीरो भी सिनेमाघरों में लगी हुई है। तो चलिए जानते हैं कि कौन सी फिल्म ने कितनी कमाई की है।