फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaya Bachchan: शादी के लिए अमिताभ ने जया के सामने रख दी थी यह शर्त, एक्ट्रेस ने 49 साल बाद किया बड़ा खुलासा

Sat, 29 Oct 2022 07:12 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अमिताभ बच्चन, जया बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन और जया बच्चन बॉलीवुड की सबसे आइकॉनिक जोड़ियों में से एक हैं। फैंस को दोनों की केमिस्ट्री काफी ज्यादा पसंद आती है। 70-80 के दशक में दोनों कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। 1973 में सात फेरे करने वाला यह जोड़ा अगले साल अपनी शादी की 50वीं सालगिरह मनाने जा रहे हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि शादी के लिए अमिताभ ने जया के सामने शर्त रखी थी। हाल ही में अपनी नातिन नव्या के शो पर उन्होंने कुछ हैरान कर देने वाली बातें बताई हैं। 
Boney Kapoor: बोनी कपूर ने बताई विक्रम वेधा और जर्सी के फ्लॉप होने की वजह, कहा- कॉपी पेस्ट होने की….
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
जया बच्चन, नव्या नवेली नंदा - फोटो : सोशल मीडिया
शो के दौरान जया ने कहा कि दोनों ने अक्टूबर में शादी करने का फैसला किया क्योंकि तब तक उन्हें कई प्रोजेक्ट पूरे करने थे। उन्होंने आगे कहा कि  मिस्टर बच्चन ने उनसे कहा था कि उन्हें ऐसी पत्नी नहीं चाहिए जो 9 से 5 काम करती हो। उन्होंने कहा कि अमिताभ चाहते थे कि वह काम करें लेकिन हर दिन नहीं। साथ ही  उन्होंने सही प्रोजेक्ट और सही लोगों के साथ काम करने की भी सलाह दी थी। 
Anushka Sharma: कोलकाता के कालीघाट मंदिर में दर्शन करने पहुंचीं अनुष्का, बेटी वामिका के साथ साझा कीं तस्वीरें

 
विज्ञापन

3 of 4
अमिताभ बच्चन, जया बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
इस बातचीत में जया ने अपनी शादी टलने की बात पर भी खुलासा किया। एक्ट्रेस ने कहा कि 'जंजीर' की सफलता के बाद हमें एक ट्रिप पर जाना था। लेकिन अमिताभ के माता-पिता ने उन्हें बिना शादी के जाने की इजाजत नहीं दी। इस वजह से इस वजह से जून तक इस ट्रिप को स्थगित करना पड़ा। वर्क फ्रंट की बात करें तो जया आखिरी बार फिल्म 'की एंड का' में गेस्ट अपीरियंस में नजर आई थीं। 
Pushpa The Rise: अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा' का क्रेज बरकरार, जूस का नाम रख फैन ने की दीवनगी की हद पार
विज्ञापन

4 of 4
अमिताभ बच्चन, जया बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
यह फिल्म साल 2016 में रिलीज हुई थी। वहीं, लंबे समय बाद जया एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। वह करण जौहर के निर्देशन में बन रही फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का हिस्सा हैं। फिल्म में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट और धर्मेंद्र भी अहम रोल में हैं।
Samantha Prabhu: इस बीमारी से जूझ रही हैं सामंथा प्रभु, हाथ में ड्रिप लगी तस्वीर साझा कर फैंस को बताई सच्चाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें