सान्या मल्होत्रा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सान्या मल्होत्रा
हिंदी सिनेमा के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की फिल्म 'दंगल' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा ने अपनी पहली ही फिल्म से साबित कर दिया था कि अगर उन्हें बॉलीवुड में सही मौका मिले तो हर फिल्म में अपनी प्रतिभा दिखा सकती हैं। सान्या मल्होत्रा अब तक 'पटाखा', 'बधाई हो', 'फोटोग्राफ', 'पगलैट', 'मीनाक्षी सुंदरेश्वर' और 'कटहल' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं हालांकि इन फिल्मों को खास सफलता मिली नहीं। 'जवान' प्रीव्यू में सान्या मल्होत्रा एक प्रयोगशाला में काम करती नजर आ रही हैं। इस फिल्म के अलावा वह इन दिनों विक्की कौशल के साथ मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी फिल्म 'सैम बहादुर' में भी खास किरदार निभा रही हैं।