फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Atlee: जवान के डायरेक्टर का बड़ा खुलासा, बोले- विजय और शाहरुख खान के साथ फिल्म बनाने की चल रही तैयारी

Tue, 19 Sep 2023 06:52 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
शाहरुख खान,थलापति विजय और एटली - फोटो : सोशल मीडिया
एटली की पहली बॉलीवुड फिल्म 'जवान' इन दिनों दुनियाभर में अपनी कामयाबी का परचम लहरा रही है। वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म जल्द ही 1,000 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली है। इस बीच फिल्म के निर्देशक एटली के एक खुलासे ने फैंस को काफी ज्यादा उत्साहित कर दिया है।
100 Years Of Dev Anand: सौवें जन्मदिन से ठीक पहले बिका देव आनंद का ऐतिहासिक बंगला, 400 करोड़ में हुआ सौदा
विज्ञापन

2 of 6
डायरेक्टर एटली - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, हाल ही में एक साक्षात्कार में निर्देशक ने यह खुलासा किया कि वह एक फिल्म के लिए पटकथा तैयार कर रहे हैं, जिसमें शाहरुख खान और थलपति विजय दोनों होंगे। 'जवान' की रिलीज से पहले, कई प्रशंसकों ने अनुमान लगाया था कि इसमें दलपति विजय की कैमियो या विशेष उपस्थिति हो सकती है। 
विज्ञापन

3 of 6
शाहरुख खान-एटली - फोटो : सोशल मीडिया
दुर्भाग्यवश, फैंस को दोनों सितारों को एक साथ पर्दे पर देखने का सपना अधूरा रह गया था। हालांकि, 'जवान' के निर्देशक ने सिद्धार्थ कन्नन के साथ हाल ही में एक साक्षात्कार में बताया कि दोनों सितारों ने उनकी फिल्म में एक साथ नजर आने के लिए रुचि दिखाई है। 

4 of 6
विजय, एटली - फोटो : सोशल मीडिया
एटली ने बताया कि दोनों सितारों ने उनसे कहा, "एटली, एक स्क्रिप्ट लाओ ताकि हम दोनों इसका हिस्सा बन सकें। विजय सर और शाहरुख सर, दोनों ने एक ही बात कही थी कि 'एक स्क्रिप्ट लाओ और हम साथ काम करेंगे। मुझे लगा कि यह सब वे मेरे जन्मदिन की वजह से कह रहे हैं, लेकिन अगले दिन, विजय सर ने मुझे मैसेज भेजा कि यदि आप ऐसी स्क्रिप्ट लिखने जा रहे हैं, तो मैं निश्चित रूप से इसका हिस्सा बनूंगा। शाहरुख सर, जो मेरे ठीक बगल में थे, उन्होंने कहा 'सर' आप इस बारे में गंभीर हैं ना? हम साथ में एक फिल्म बनाएंगे, है ना?''
विज्ञापन

5 of 6
एटली कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम
एटली ने आगे कहा, "समय-समय पर वे इसके बारे में पूछताछ करते हैं और मुझसे पूछते हैं कि क्या मैं इस पर गंभीरता से काम कर रहा हूं या नहीं, या क्या मैं इसे मजाक के रूप में ले रहा हूं। इसलिए मैं इस पर गंभीरता से काम कर रहा हूं और मुझे इसकी उम्मीद है जरूर कोई आइडिया क्रैक हो जाएगा।''
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एटली-जवान - फोटो : सोशल मीडिया
जवान की बात करें तो फिल्म में नयनतारा, दीपिका पादुकोण और विजय सेतुपति भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसके बाद शाहरुख खान राजकुमार हिरानी की फिल्म 'डंकी' में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म इसी साल दिसंबर महीने में बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। 
Ganesh Chaturthi 2023: मुंबई में सुबह से मची है इन 10 गानों की धूम, बप्पा को रिझाने के सबसे आसान तरीके
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें