भले बाजीगर शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ की कमाई की रफ्तार सोमवार के बाद से धीमी पड़ गई हो लेकिन रिलीज के पहले चार दिनों में जो माहौल फिल्म ने बना दिया है, उससे साफ है कि ये फिल्म हिंदी सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने का फिल्म ‘पठान’ का रिकॉर्ड जरूर तोड़ देगी। हिंदी में बनी फिल्मों में ‘जवान’ 300 करोड़ क्लब में प्रवेश करने वाली 11वीं फिल्म है। हिंदी में डब होकर रिलीज हुई दो फिल्मों ‘बाहुबली 2’ और ‘केजीएफ 2’ ने भी ये कारनामा कर रखा है।