कभी अलविदा न कहना
- फोटो : सोशल मीडिया
बिग बी और शाहरुख आखिरी बार 2006 में करण जौहर के निर्देशन में बनी रोमांटिक फिल्म 'कभी अलविदा ना कहना' में नजर आए थे। फिल्म में अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी, प्रीति जिंटा और किरण खेर ने भी अभिनय किया था। दोनों 'मोहब्बतें', 'कभी खुशी कभी गम' और 'वीर जारा' जैसी सुपरहिट फिल्मों में भी स्क्रीन साझा कर चुके हैं। फिल्म ब्रह्मास्त्र में भी दोनों सितारों ने काम किया था, लेकिन उनका एक भी सीन साथ में नहीं था।