फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushmann Khurrana: आयुष्मान के लिए क्यों लकीर के फकीर का चोला उतारने का वक्त, समझिए इन 10 किरदारों के जरिये

Sat, 26 Aug 2023 01:16 PM IST
दीक्षा पाठक अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 11
आयुष्मान खुराना - फोटो : अमर उजाला
अभिनेता आयुष्मान खुराना को बड़े परदे पर अपने दौर के हिट अभिनेता जॉन अब्राहम ने फिल्म ‘विकी डोनर’ में पहला मौका दिया। पहली ही फिल्म में आयुष्मान का सिक्सर लगा तो उन्होंने इसका डीएनए तलाश लिया। साधारण सी जिंदगी में एक ट्विस्ट वाला किरदार। और, इसके बाद आयुष्मान ने इस लीक को अपनी फिल्मों में इतना घिसा कि नई लकीर बनाने की बजाय वह लकीर के फकीर बनते दिखे और उनकी पिछली चार फिल्में इसी चक्कर में कतार से फ्लॉप हो चुकी हैं। आयुष्मान के भीतर अभिनय की जो चिंगारी है, उसकी मशाल बनाकर वह पहले भी दमदार किरदार करते रहे हैं और अगर उनकी ताजा फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ उनके लिए कोई सबक बनी तो आने वाले दिनों में वह कुछ नई लकीरें भी खींचते दिख सकते हैं। आइए जानते हैं उनके 10 चर्चित किरदारों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 11
विकी डोनर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विकी अरोड़ा (विकी डोनर 20 अप्रैल 2012) 
अभिनेता आयुष्मान खुराना खुद को भाग्यशाली मानते है कि उनके करियर की शुरुआत 'विकी डोनर' जैसी फिल्म से हुई। यह फिल्म शुक्राणु दान और बांझपन के विषय के इर्द-गिर्द घूमती है। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना ने विकी अरोड़ा का किरदार निभाया था । सुजीत सरकार के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण अभिनेता जॉन अब्राहम ने किया था। कंटेंट के साथ -साथ फिल्म व्यवसायिक रूप ने अच्छा बिजनेस कर गई। सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए इस फिल्म को नेशनल अवॉर्ड मिला था। इस फिल्म की सफलता से  सिनेमा की एक लहर बदल गई थी। और, अच्छे कंटेंट वाली कम बजट की फिल्मों का निर्माण शुरू हो गया । 

विज्ञापन

3 of 11
हवाईजादा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

शिवकर बापूजी तलपदे (हवाईजादा 30 जनवरी 2015)

करियर के शुरुआत में फिल्म 'हवाईजादा' आयुष्मान खुराना के करियर की सबसे महंगी फिल्म थी। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना ने शिवकर बापूजी तलपदे की जीवनी से प्रेरित किरदार निभाया था। शिवकर बापूजी तलपड़े के बारे में दावा किया जाता है कि उन्होंने साल 1895 में बॉम्बे (मुंबई) के चौपाटी समुद्र तट से पहली बार मानव रहित विमान मारुत सखा बना कर उड़ाया था। इस किरदार को लेकर आयुष्मान खुराना काफी उत्साहित थे। लेकिन विभु पुरी के निर्देशन में 25 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह असफल रही और इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सिर्फ 3.53 करोड़ रुपये रहा है।

4 of 11
दम लगा के हाइशा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

प्रेम प्रकाश तिवारी (दम लगा के हाइशा 27 फरवरी 2015)

फिल्म 'दम लगा के हईशा' में आयुष्मान खुराना ने प्रेम प्रकाश तिवारी की भूमिका निभाई थी, जिसे  शुरू में अपनी अधिक वजन वाली पत्नी को स्वीकार करने के लिए संघर्ष करता पड़ता है। बाद में दोनों  एक दौड़ प्रतियोगिता में शामिल होते हैं और  अंततः दोनों एक दूसरे के करीब आ जाते हैं। फिल्म ने शारीरिक छवि के मुद्दों और आत्म-स्वीकृति को संबोधित किया था । फिल्म में आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर को उनके अभिनय के लिए काफी सराहना मिली। शरत कटारिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण आदित्य चोपड़ा और मनीष शर्मा ने किया था । इस फिल्म के गीत  'मोह मोह के धागे' के लिए श्रेष्ठ गायिका का नेशनल अवॉर्ड मोनाली ठाकुर को मिला था । 

विज्ञापन

5 of 11
शुभ मंगल सावधान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मुदित शर्मा (शुभ मंगल सावधान 1 सितंबर 2017)

फिल्म 'शुभ मंगल सावधान' में आयुष्मान खुराना ने लिंग स्तंभन समस्या (शीघ्र पतन) से पीड़ित व्यक्ति मुदित शर्मा की भूमिका निभाई थी। 'दम लगा के हईशा' के बाद आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर की जोड़ी इस फिल्म में नजर आई थी। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना ने स्तंभन जैसी गुप्त बीमारी को बहुत ही संवेदन तरीके से फिल्म में प्रस्तुत किया था। यह ऐसी बीमारी है, जिसके बारे में लोग बात करने से कतराते हैं, लेकिन गंभीर मुद्दे को फिल्म  के निर्देशक  आर एस  प्रसन्ना ने बहुत ही हल्के फुल्के अंदाज में पेश किया था।  मुदित शर्मा के किरदार में न सिर्फ आयुष्मान खुराना के अभिनय की खूब तारीफ हुई थी, बल्कि यह फिल्म व्यावसायिक रूप से भी सफल रही। 

विज्ञापन

6 of 11
अंधाधुन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आकाश सराफ (अंधाधुन  5 अक्टूबर 2018 )

फिल्म 'अंधाधुन' में काम करने के लिए आयुष्मान खुराना ने खुद ही निर्देशक श्रीराम राघवन के साथ काम करने की इच्छा जताई थी। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना ने अंधा बनकर रह रहे एख पियानो वादक आकाश सराफ की भूमिका निभाई थी जो अनजाने में अपने जमाने के एक सुपरस्टार की हत्या में फंस जाता है। आकाश के रूप में आयुष्मान ने पूरी फिल्म में दर्शकों को बांधे रखा। फिल्म को आलोचकों की प्रशंसा मिली और एक अभिनेता के रूप में उनकी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन भी हुआ। इस फिल्म को चीन में भी खूब पसंद किया गया था। इस फिल्म के लिए आयुष्मान खुराना को बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला था ।  

विज्ञापन

7 of 11
बधाई हो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

नकुल कौशिक (बधाई हो 19 अक्टूबर 2018)

फिल्म 'बधाई हो' में अभिनेता आयुष्मान खुराना ने नकुल कौशिक की भूमिका निभाई थी, जिसे उनकी मां के गर्भधारण  के दौरान शर्मिंदगी और सामाजिक आलोचनाओं का सामना करना पड़ता है। फिल्म में आयुष्मान खुराना की मां की भूमिका निभा रही नीना गुप्ता  ऐसी उम्र में मां बनती हैं, जब अक्सर इस उम्र में महिलाएं दादी-नानी बनने की तैयारी कर रही होती हैं। नीना गुप्ता और गजराज राव कैसे अपनी फैमिली के सामने इस प्रेग्नेंसी का राज खोलते हैं और दुनिया भर से कैसे इस खबर की वजह से यह फैमिली आलोचनाओं का सामना करती है, इस विषय को  निर्देशक अमित शर्मा ने बहुत ही हल्के फुल्के अंदाज में पेश किया था । 

8 of 11
आर्टिकल 15 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अयान रंजन (आर्टिकल 15  28 जून 2018)

फिल्म 'आर्टिकल 15' में  आयुष्मान खुराना ने आईपीएस अधिकारी अयान रंजन की भूमिका निभाई थी, जो एक छोटे से गांव से तीन लड़कियों के लापता होने की जांच करता है।   यह फिल्म धर्म, नस्ल, जाति, लिंग, जन्मस्थान के आधार पर भेदभाव से प्रेरित अपराधों से जुड़े कई वास्तविक मामलों से प्रेरित थी। अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी इस फिल्म के लिए आयुष्मान खुराना को बेस्ट एक्टर स्क्रीन अवॉर्ड, फिल्म फेयर अवॉर्ड और बेस्ट एक्टर के लिए जी सिने अवॉर्ड मिला था।  

 

9 of 11
बाला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बालमुकुंद शुक्ला (बाला - 8 नवंबर 2019 )

फिल्म 'बाला' में आयुष्मान खुराना ने बालमुकुंद शुक्ला उर्फ बाला की भूमिका निभाई थी, जो समय से पहले ही गंजा हो जाता है। गंजेपन की वजह से उसके अंदर असुरक्षा की भावना आ जाती है। यह फिल्म आत्म-सम्मान, आत्म-पहचान और स्वयं की स्वीकृति के बारे में बात करती है। बाला का  किरदार  आयुष्मान खुराना ने बहुत ही शिद्दत से निभाया था और इस फिल्म के लिए उनकी खूब तारीफ हुई थी । अमर कौशिक के निर्देशन में बनी इस फिल्म के लिए आयुष्मान खुराना को बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था। 

10 of 11
गुलाबो सिताबो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बांके रस्तोगी (गुलाबो सिताबो 12 जून 2020 )

फिल्म 'विकी डोनर' के बाद आयुष्मान खुराना ने सुजीत सरकार के निर्देशन में बनी फिल्म 'गुलाबो सिताबो' में दूसरी बार काम किया था। अमर उजाला को दिए गए एक इंटरव्यू के दौरान आयुष्मान खुराना ने इस बात का खुलासा किया था कि इस फिल्म में काम करने की दो ही वजह थी। एक तो उनके गुरु सुजीत सरकार के साथ दोबारा काम काम करने का मौका मिल रहा था और दूसरे अमिताभ बच्चन के साथ। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना ने बांके रस्तोगी का किरदार निभाया था। जो चुन्नन मिर्जा नवाब के एक कंजूस बूढ़ा घर जमाई के जर्जर हवेली में किराए पर अपनी मां और तीन बहनों के साथ रहता है। फिल्म में बांके रस्तोगी और चुन्नन मिर्जा नवाब के बीच नोक झोंक वाले सीन में आयुष्मान खुराना को काफी पसंद किया। कोविड की वजह से यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज न होकर ओटीटी प्लेटफार्म अमेजन  प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हुई थी।

 

विज्ञापन

11 of 11
ड्रीम गर्ल 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

करमवीर सिंह/पूजा ( ड्रीम गर्ल 2 25 अगस्त 2023 ) 

फिल्म 'ड्रीम गर्ल' में आयुष्मान खुराना जहां अपनी आवाज से सबको दीवाना बना रहे थे,  वही अब फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' में अपनी आवाज और रूप से लोगों को दीवाना बना रहे हैं। फिल्म में आयुष्मान खुराना ने करमवीर सिंह और पूजा की भूमिका निभाई है। इस फिल्म को दर्शकों की मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है, लेकिन पूजा के किरदार में आयुष्मान खुराना की जमकर तारीफ हो रही है। हालांकि फिल्म के निर्देशक राज शांडिल्य 'ड्रीम गर्ल' जैसा जादू इसमें नहीं बिखेर पाएं हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें