पिछले दिनों लोकसभा में मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव जारी किया गया था । लोकसभा में इस पर 12 घंटे तक बहस चली और सांसदों की तरफ से मनोरंजन भी खूब हुआ । सांसदों ने अपनी बात रखने के लिए कविताओं का सहारा लिया ।
विज्ञापन
2 of 5
जावेद अख्तर
अब सांसदों की इन कविताओं पर जावेद अख्तर ने तंज कसा है । उन्होंने अपने टि्वटर अकाउंट पर लिखा, 'मैं हाथ जोड़कर विनम्रता के साथ लोकसभा में सभी राजनीतिक पार्टियों के सांसदों से निवेदन करता हूं कि वे सभी कम से कम कविता पर रहम करें ।'
विज्ञापन
3 of 5
जावेद अख्तर
- फोटो : getty
'इस 12 घंटे के सत्र के दौरान पढ़े गए हर शेर में गलत शब्द कहे गए, उच्चारण भी गलत तरह से किया गया ।' जावेद अख्तर बेहद उम्दा लेखक हैं, फिल्मों के लिए गाने और कविताएं लिखते हैं । शब्दों के ठीक उच्चारण को लेकर जावेद पहले भी लोगों को डांटते हुए दिखे हैं ।
4 of 5
जावेद अख्तर
- फोटो : amar ujala
जावेद अख्तर ने इंडियन आइडल 3 भी जज किया है । जब कोई कंटेस्टेंट गाने के बोलों का उच्चारण ठीक से नहीं करता था तो वो उससे कहते थे कि अपना तलफ्फुज ठीक करें । बता दें कि लोकसभा में भी पीएम मोदी सहित कई नेताओं ने कविता पढ़ी थी ।
आम आदमी पार्टी (आप) के नेता भगवंत मान ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नारे 'अच्छे दिन' का मजाक उड़ाते हुए एक कविता लिखकर लाए थे । बहस के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सरकार पर जोरदार हमला बोलने के बाद प्रधानमंत्री मोदी को गले लगाया था ।