फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बिग बॉस' से लेकर UGC NET तक, मनोरंजन और शिक्षा जगत की ये हैं आज की बड़ी खबरें

Wed, 25 Jul 2018 08:42 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
'बिग बॉस 12' में होंगे ये कंटेस्टेंट
बिग बॉस के फैंस सीजन 12 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बार शो के मेकर्स ने कॉन्सेप्ट में बदलाव किया है। कॉमनर्स की जगह इस बार कंटेस्टेंट जोड़ियों में हिस्सा लेंगे। शो के लिए कई जोड़ियों को अप्रोच किया गया है जिनमें कई बड़े नाम शामिल हैं हालांकि अभी तक मेकर्स की ओर से नामों की पुष्टि नहीं हुई है।

पढ़ें: मिलिंद सोमन से लेकर प्रिया प्रकाश तक, 'बिग बॉस 12' में हो सकते हैं ये बड़े नाम
विज्ञापन

2 of 5
आज आएगा 'हैप्पी फिर भाग जाएगी' का ट्रेलर
डायना पेंटी, अभय देओल, जिमी शेरगिल और अली फजल की फिल्म ‘हैप्पी भाग जाएगी’ को लोगों ने खूब पसंद किया था। अब इसका सीक्वल आ रहा है। आज फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा। इससे पहले मेकर्स ने फिल्म का टीजर रिलीज किया जिससे देखकर पता चलता है कि इस बार फिल्म में एक नहीं बल्कि दो-दो हैप्पी होंगी। बता दें कि 'हैप्पी भाग जाएगी' का सीक्वल 24 अगस्त को बड़े परदे पर रिलीज होगी।

पढ़ें: VIDEO: मार्केट में फिर उड़ी हैप्पी के भागने की अफवाह, मगर डायना बोलीं मैं तो यहां हूं
विज्ञापन

3 of 5
'केबीसी' का पहला प्रोमो आया सामने
टीवी के सबसे पॉपुलर रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का नया सीजन जल्द शुरू होने जा रहा है। शो का पहला प्रोमो रिलीज कर दिया गया है। शो के पिछले सीजन शानदार रहे हैं । जब भी ये शो शुरू होता है तो TRP के मामले में बाकी सीरियल को पीछे छोड़ देता है। इस बार अमिताभ बच्चन ने मेकर्स से सीजन को छोटा रखने के लिए कहा है।

पढ़ें: करोड़पति बनने के लिए हो जाएं तैयार, अमिताभ बच्चन ने पहला प्रोमो VIDEO किया रिलीज 

4 of 5
ऐश्वर्या से अनबन की खबर पर भड़के अभिषेक
ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा जिसके बाद ये कयास लगाए जाने लगे कि दोनों के बीच झगड़ा हुआ है। एक न्यूज पोर्टल पर छपी इस खबर के बाद अभिषेक बच्चन ने जमकर भड़ास निकाली और ऐसी किसी भी अफवाह को गलत बताया।

पढ़ें: ऐश्वर्या राय से अनबन की खबर पर जमकर भड़के अभिषेक बच्चन, ऐसे दिया करारा जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नेट परीक्षा की आंसर शीट जारी
यूजीसी नेट परीक्षा की आंसर शीट जारी कर दी गई है। उम्मीदवार की आंसर शीट और ओएमआर शीट पर चिह्नित किए हुए जवाबों से अलग हैं तो वो इस मामले में शिकायत दर्ज करा सकते हैं। ओमएमआर शीट पर चिह्नित किए हुए जवाबों और आंसर की पर आपत्ति 27 जुलाई 2018 तक ही की जा सकती है। 

पढ़े: UGC NET 2018: आंसर की जारी, 27 जुलाई तक दर्ज करा सकते हैं शिकायत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें