जावेद अख्तर
- फोटो : social media
इस्राइल और हमास के बीच चल रहे युद्ध ने पूरी दुनिया के देशों और लोगों को दो भागों में बांट दिया है। जहां कुछ लोग इस्राइल का समर्थन कर रहे हैं, वहीं बहुत से ऐसे हैं जो उसके द्वारा गाजा पर किए जा रहे हमले की निंदा भी कर रहे हैं। बॉलीवुड के मशहूर गीतकार जावेद अख्तर का नाम उन लोगों में शामिल है, जिन्हें इस्राइल द्वारा किए जा रहे हमले बिल्कुल भी रास नहीं आ रहे हैं। ऐसे में जावेद साहब ने बीते दिन इन हमलों पर अपनी राय साझा करते हुए इस्राइल को घेरा था।